विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Girish Bapat Dies: BJP सांसद गिरीश बापट का निधन, पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ली अंतिम सांस

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 29 Mar 2023 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 01:36 PM (IST)

Girish Bapat Dies पुणे से भाजपा सांसद गिरीश बापट का दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया है। पुणे भाजपा ...और पढ़ें

Girish Bapat Dies: BJP सांसद गिरीश बापट का निधन (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
Girish Bapat Dies: BJP सांसद गिरीश बापट का निधन (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

पुणे, एजेंसी। पुणे से भाजपा सांसद गिरीश बापट का दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया है। पुणे भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने उनके निधन की पुष्टि की है।

भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन

बता दें कि पुणे से भाजपा के लोकसभा सदस्य गिरीश बापट को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बीमार चल रहे थे। आज उन्होंने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे गिरीश बापट

पुणे से भाजपा के लोकसभा में सांसद गिरीश बापट ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्हें बुधवार सुबह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पुणे के दीनानाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बीजेपी सांसद गिरीश बापट को बुधवार सुबह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

भाजपा नेताओं ने जताया निधन पर दुख

महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि पुणे के सांसद गिरीश बापट का निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। बावनकुले ने कहा यह भाजपा के लिए एक बड़ा नुकसान है क्योंकि बापट हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। हम उनसे और उनकी राजनीति की शैली से बहुत कुछ सीखते थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बापट गुरु और पिता समान थे। यह आपके जीवन से एक पिता के रूप में खोने जैसा है। उनका निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है

बापट के निधन की खबर बेहद दुखद- शरद पवार

इसके अलावा NCP प्रमुख शरद पवार ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि गिरीश बापट के निधन की खबर बेहद दुखद है। शरद पवार ने ट्वीट किया कि चार दशक के अपने लंबे राजनीतिक करियर में बापट ने हमेशा समावेशी रुख अपनाया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि पुणे जिले ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता था। बापत के निधन से राजनीति का एक संस्कारी चेहरा खो गया है।

कैबिनेट मंत्री की संभाली जिम्मेदारी

दरअसल, 3 सितंबर 1950 को जन्में गिरीश बापट 17वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने 2019 में लोकसभा का चुनाव बीजेपी के टिकट पर पुणे से लड़ा था। इससे पहले वह महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य और औषधि प्रशासन, संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे।

कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे बापट

गिरीश बापट 13वीं महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य थे। इससे पहले गिरीश बापट 1995 से लगातार पांच चुनावों में कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के लिए चुने गए थे।