Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रियंका गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, भाई राहुल का साथ देने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में होंगी शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में श ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की।
अस्पताल से मिली छुट्टी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
16 फरवरी को यात्रा में नहीं हुईं थी शामिल
इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग नहीं लेने पर पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि में बेसब्री से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह जल्द ही इस यात्रा से जुड़ेंगी।
मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 16, 2024

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।