Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के नाम बदलने पर विपक्ष का फूटा गुस्सा, तो इन नेताओं ने किया स्वागत

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Fri, 06 Aug 2021 02:54 PM (IST)

    Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Renamed प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा आज राजीव गांधी रत्न पुरस्कार का नाम बदलते हुए मेजर ध्यानचंद करने का फैसला लिया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर विपक्ष गुस्से में है। लगातार सोशल मीडिया कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।

    Hero Image
    राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के नाम बदलने पर विपक्ष का सोशल मीडिया पर फूटा विपक्ष का गुस्सा

    नई दिल्ली, जेएनएन। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अब हॉकी के जादूगर यानी 'मेजर ध्यानचंद' के नाम सेहोगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ध्यानचंद के सम्मान में खेल के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलने का एलान किया है। खेल रत्न पुरस्कार खेल की दुनिया में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। अभी इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड है, जिसे अब बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड किए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है, जिसके बाद विपक्ष गुस्से में है, सोशल मीडिया पर लगातार कांग्रेसी नेताओ समेत अन्य विपक्षी पार्टियों और तमाम तरह के लोग आलोचना कर रहे हैं। वहीं देश के अधिकतर राज्यों के जाने-मानें नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक करारा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पीएम थे, उन्होंने 21वीं सदी में देश का नेतृत्व किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। केंद्र सरकार पर आरोप लगता हुए उन्होंने कहा कि मौजूद प्रशासन भगवाकरण करना चाहती है और इसलिए उन्होंने दूसरा नाम दिया।

    इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न करने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसका कोई विरोध होना चाहिए। आगे कहा कि जब आप किसी खिलाड़ी को ऐसे दिग्गज के नाम पर पुरस्कार देंगे, तो लोग सम्मानित महसूस करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner