विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Global Covid Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पहल पर आयोजित कोविड वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 12 May 2022 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 09:09 AM (IST)

Global Covid Summit पीएम मोदी आज वैश्विक कोविड के दूसरे शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी शाम करीब साढ़े ...और पढ़ें

वैश्विक कोविड समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी (फाइल फोटो)
वैश्विक कोविड समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) दूसरी वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन (2nd Global Covid Virtual Summit) में वर्चुअली शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था। बाइडन सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन में कोविड महामारी की निरंतर चुनौतियों का समाधान करने और एक मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा का निर्माण करने के लिए नई कार्रवाइयों को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में 'महामारी के तनाव की रोकथाम और तैयारी को प्राथमिकता' विषय पर संबोधित करेंगे। आज शाम साढ़े 6 बजे से पौने आठ बजे तक इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले सितंबर 2021 में भी वर्चुअली इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसकी मेजबानी भी जो बाइडन ने की थी।

कोविड से निपटने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत सुरक्षित और किफायती टीकों, दवाओं की आपूर्ति, टेस्ट और उपचार के लिए कम लागत वाली स्वदेशी तकनीकों का विकास, जीनोमिक निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों के लिए क्षमता निर्माण द्वारा महामारी से निपटने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसमें कहा गया है कि भारत डब्ल्यूएचओ के केंद्र में होने के साथ वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के उद्देश्य से बहुपक्षीय मंचों में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

ये लोग भी होंगे शामिल

कैरिकॉम के अध्यक्ष के रूप में बेलीज के राज्य के प्रमुख, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष के रूप में सेनेगल, जी 20 के अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया और जी 7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी इसके सह मेजबान हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक और अन्य व्यक्ति भी इसमें हिस्सा लेंगे।