Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आज सपा के लड़के गलती करके दिखाएं, योगी जी ऐसा हाल करेंगे', बनारस में बोले पीएम मोदी

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 22 May 2024 09:02 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कुछ समय पहले सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं लड़कों से तो गलती हो जाती है लेकिन आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं योगी जी की सरकार उनका वो हाल करेगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ,सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई,वाराणसी। PM Modi attacks on Congress SP। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नारी' शक्ति संवाद कार्यक्रम' में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा ने महिलाओं को उपेक्षा और असुरक्षा दी। इंडी गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज सपा के लड़के गलती करके दिखाएं...

    वहीं, पीएम ने कहा कि कुछ समय पहले सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है, लेकिन आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं योगी जी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि साल 2014 के पहले उत्तर प्रदेश के अंदर क्या स्थिति थी। बहन-बेटियां असुरक्षित थीं।  उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल पा रहा था। लेकिन पिछले 10 वर्षों में हमने भारत को बदलते देखा।

    विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करते हैं: पीएम मोदी  

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,"आई.एन.डी.आई. गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं, महिलाओं का जीना दूभर हो जाता है। बनारस के लोग यूपी बिहार दोनों में रहे हैं, परिचित हैं। बहन बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था, शिक्षा के बिना बेटियों को घर बैठना पड़ता था।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा को चुननी है डबल इंजन की सरकार... पीएम मोदी ने कटक में जनता से कर दी यह डिमांड, कहा- सरकार बनते ही होंगे ये काम