Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुडुचेरी में जनादेश पलटने के लिए भाजपा को जनता देगी जवाब : वीरप्पा मोइली

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Thu, 25 Feb 2021 07:13 AM (IST)

    केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मोइली ने कहा कि द्रमुक के साथ पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा और आने वाले चुनावों में गठबंधन को शानदार बहुमत मिलेगा।

    Hero Image
    मोइली ने कहा कि द्रमुक के साथ पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा

    नई दिल्ली, प्रेट्र। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार के पतन के लिए भाजपा पर धन बल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि जनादेश को पलटने के लिए वहां की जनता भगवा पार्टी को करार जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मोइली ने कहा कि द्रमुक के साथ पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा और आने वाले चुनावों में गठबंधन को शानदार बहुमत मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार को कभी भी काम नहीं करने दिया गया और उसके लिए तत्कालीन उपराज्यपाल किरन बेदी को आगे किया गया। उनका एकमात्र ध्येय कांग्रेस सरकार को काम नहीं करने देना था।

    पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद के लिए बस्सी के नाम की चर्चा

    पुडुचेरी में राष्‍ट्रपति शासन लगने के बाद उपराज्यपाल पद के लिए दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त बीएस बस्सी के नाम की चर्चा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मामले में थोड़ा सतर्क है। यूपीएससी में बतौर सदस्य बस्सी का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। वह अगस्त 2013 से फरवरी 2016 तक दिल्ली पुलिस के प्रमुख थे। पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद 16 फरवरी को अचानक ही किरण बेदी को हटाए जाने के बाद रिक्त हुआ है। फिलहाल तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।