Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 10 Dec 2024 03:01 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी को लेकर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक अजनबी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि उप मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए एक व्यक्ति ने अपमानजनक टेक्स्ट संदेश भी भेजे हैं।

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी दी गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, अमरावती। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने  की धमकी दी है। ये फोन उनके कार्यालय ने रिसीव किए।

    एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि उप मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए एक व्यक्ति ने अपमानजनक टेक्स्ट संदेश भी भेजे हैं। बयान के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी कि वह कल्याण को मार डालेगा। जनसेना संस्थापक के कार्यालय के कर्मचारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस प्रकरण से अवगत करा दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसेना पार्टी ने क्या कहा?

    पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा, "उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के कार्यालय में धमकी भरे कॉल आए और एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी दी। अज्ञात कॉलर ने उपमुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए संदेश भी भेजे। कार्यालय के कर्मचारियों ने धमकी भरे कॉल और संदेशों को उपमुख्यमंत्री के ध्यान में लाया. उनके कार्यालय के अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी है।"

    कॉल डिटेल और मैसेज ट्रेस किया जा रहा है

    पुलिस ने जानकारी दी कि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) और मैसेज ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच चल रही है। 

    यह भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री से सवाल करने की हिम्मत नहीं है', जगन रेड्डी बोले- केवल फिल्मी डायलॉग बोलते हैं पवन कल्याण

    comedy show banner
    comedy show banner