विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस के माथे पर ये जो पाप है, कभी भी धुलने वाला नहीं', आपातकाल का जिक्र कर पीएम मोदी ने साधा निशाना

Published: Sat, 14 Dec 2024 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2024 07:20 PM (IST)

Parliament Winter Session Live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान पर चर्चा के बाद बहस का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संविधान ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने आपातकाल का जिक्र कर गांधी परिवार पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: एएनआई)
पीएम मोदी ने आपातकाल का जिक्र कर गांधी परिवार पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संविधान पर चर्चा के दौरान गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक पर निशाना साधा। उन्होंने चर्चा के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक का जिक्र किया।

आपातकाल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के 25 वर्षा हुए तो लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। कांग्रेस का माथे पर जो ये कलंक लगा है, वो कभी मिटने वाला नहीं है।

कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी: पीएम मोदी

"जब भारत अपने संविधान की 25वीं वर्षगांठ मना रहा था, तब हमारे देश के संविधान की धज्जियां उड़ा दी गईं। आपातकाल लगा दिया गया! संवैधानिक प्रावधानों को निलंबित कर दिया गया! देश को जेलखाना बना दिया गया, नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए, प्रेस की आजादी पर अंकुश लगा दिया गया।

'एक परिवार ने क्या-क्या किया, देश को जानने का अधिकार'

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए कहा,"कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मैं भी इस परिवार की चर्चा करता हूं कि मेरे 75 साल के इस सफर में एक ही परिवार ने राज किया है, इसलिए क्या-क्या हुआ है, देश को इस पर अधिकार है।"