Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Parliament Winter Session LIVE: अमित शाह के बयान पर संसद में विपक्ष का हंगामा, खरगे ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा

Parliament Winter Session LIVE : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर..., इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता। शाह के इस बयान के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

By Mahen Khanna Wed, 18 Dec 2024 12:09 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार 17 दिसंबर, 2024 को राज्यसभा में खूब गरजे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) और विपक्ष के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर..., इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता। अमित शाह के इस बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भड़क गए। उन्होंने बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) पर हमला किया।

वहीं, अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया।

Parliament Winter Session LIVE

18 Dec 202412:09:31 PM
अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए- खरगे

संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर और संविधान का अपमान किया है। मनुस्मृति और आरएसएस की उनकी विचारधारा से यह स्पष्ट होता है कि वह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते। हम इसकी निंदा करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए...उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

18 Dec 202411:38:33 AM
अमित शाह के भाषण को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन का प्रदर्शन

Parliament Winter Session LIVE: संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में बहुत ही अपमानजनक तरीके से बात की। इससे पता चलता है कि उनके अंदर डॉ. अंबेडकर की स्थिति या उनके जीवनकाल में उठाए गए मुद्दों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। इसके विरोध में, आज सभी I.N.D.I.A. दल संसद के मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

#WATCH | On the speech of Union Home Minister Amit Shah in Rajya Sabha during the Constitution debate, Congress MP Gaurav Gogoi, says "The Union HM spoke about Dr BR Ambedkar in a very disparaging manner. It only shows that deep inside they have no respect for Dr Ambedkar's… pic.twitter.com/p9PGFJerFc

— ANI (@ANI) December 18, 2024

18 Dec 202411:34:16 AM
Parliament Winter Session LIVE: अमित शाह ने किया है आंबेडकर का अपमान

Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने कल संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने कल अपने भाषण में डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया।

#WATCH | Delhi: Opposition MPs including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi hold a protest against Union Home Minister Amit Shah's speech in the Rajya Sabha during the Constitution debate yesterday.

MPs allege Union HM insulted Dr BR Ambedkar in his speech yesterday. pic.twitter.com/xf2z1ju3F4

— ANI (@ANI) December 18, 2024

18 Dec 202411:31:52 AM
अमित शाह के बयान पर भड़के वेणुगोपाल

संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, जब भी संसद में चर्चा होती है, उनका एकमात्र लक्ष्य पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी पर हमला करना होता है। उन्हें ऐसा करने दीजिए, हम इसका सामना करेंगे।

लेकिन कल, दुर्भाग्य से, जिस तरह से उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में बात की वह हमारे लिए चौंकाने वाला था।

कल गृह मंत्री, उन्होंने इस बारे में क्या कहा? भारत के लोगों का मानना ​​है कि अंबेडकर जी संविधान के आधार स्तंभ हैं। जिस तरह से अमित शाह जी ने अंबेडकर जी के बारे में बात की वह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है... चुनाव में वोट हासिल करने के लिए वे अंबेडकर-अंबेडकर कहते हैं...।

18 Dec 202411:19:28 AM
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

 लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

17 Dec 20247:02:49 PM
शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- 42वें संशोधन से लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल बढ़ाकर 6 साल कर दिया
17 Dec 20247:00:23 PM
अमित शाह बोले- ऐसा कैसे हो सकता है कि एक जगह ईवीएम सही, एक जगह खराब
17 Dec 20246:54:30 PM
अमित शाह ने कहा- भाजपा ने 16 साल में 22 बार संविधान संशोधन किया
17 Dec 20246:51:51 PM
शाह बोले- रामायण और महाभारत से लिए मानव जीवन के मूल्य भी संविधान में निहित
17 Dec 20246:51:01 PM
सावरकर, विवेकानंद और लाला लाजपत राय का अमित शाह ने जिक्र किया
17 Dec 20246:43:27 PM
राज्यसभा में अमित शाह का संबोधन, बोले- संविधान पर चर्चा युवा पीढ़ी के लिए अच्छा
17 Dec 20245:12:28 PM
Parliament संसदीय स्थायी समिति ने किसानों की अनुदान मांगो पर रिपोर्ट पेश की
कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए ‘अनुदान मांगों (2024-25)’ पर अपनी पहली रिपोर्ट (अठारहवीं लोकसभा) लोकसभा में पेश की। यह रिपोर्ट पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पेश की, जो कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
17 Dec 20244:00:28 PM
Parliament Winter Session प्रियंका बोलीं- हम विरोध करते रहेंगे, RSP ने बिल वापस लेने की मांग की
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह हमारे राष्ट्र के संघवाद के खिलाफ है। हम विधेयक का विरोध करते रहेंगे। इसके अलावा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने विधेयक को वापस लेने की मांग की।
17 Dec 20243:58:17 PM
Parliament Winter Session LIVE: प्रियंका गांधी ने बिल को संविधान विरोधी बताया
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक की आलोचना करते हुए इसे संविधान विरोधी विधेयक बताया।
17 Dec 20242:29:08 PM
Parliament Winter Session Live लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

 बिल पर वोटिंग के बाद लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

17 Dec 20242:13:12 PM
Parliament Winter Session Live बिल को वोटिंग के बाद जेपीसी को भेजा गया

लोकसभा में वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर वोटिंग के बाद इसको जेपीसी को भेज दिया गया है। पीएम मोदी ने भी बिल को भेजने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें- क्या होती है JPC और क्यों होता है गठन? जानिए इनके कार्य, अधिकार और शक्तियों से जुड़ी सभी जानकारी

17 Dec 20242:06:17 PM
One Nation One Election दोबारा वोटिंग के बाद बिल के पक्ष में 269 वोट पड़े

वन नेशन-वन इलेक्शन पर दोबारा वोटिंग के बाद इसके पक्ष में 269 वोट तो विरोध में 198 वोट पड़े हैं। 

17 Dec 20242:01:18 PM
Parliament Winter Session Live पीएम ने कहा था- बिल को जेपीसी को भेजा जाएः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक को मंजूरी के लिए कैबिनेट में लिया गया था, तो प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया था कि विधेयक को विस्तृत चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा जाना चाहिए। शाह ने कहा कि अगर कानून मंत्री विधेयक को जेपीसी को भेजने के इच्छुक हैं, तो इसके परिचय पर चर्चा समाप्त हो सकती है।

17 Dec 20241:49:02 PM
Parliament Winter Session Live ई-वोटिंग पर आपत्ति के बाद शाह बोले- इन्हें पर्ची दीजिए

वन नेशन-वन इलेक्शन बिल स्वीकार करने के लिए ई-वोटिंग की गई। बिल के पक्ष में 220 और विपक्ष में 149 वोट पड़े। इसके बाद जब विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई तो अमित शाह ने कहा कि इन्हें पर्ची दे दीजिए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि विपक्ष को अगर आपत्ति हुई तो वो सांसद पर्ची के माध्यम से भी अपना वोट संशोधित कर सकता है। 

17 Dec 20241:44:12 PM
Loksabha में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग

वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर संसद में वोटिंग हो रही है। लोकसभा में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोटिंग की जा रही है। ओम बिरला ने कहा कि सेक्रेटरी जनरल सांसदों को पूरी व्यवस्था बताएंगे और अगर गलती से गलत बटन दबा तो पर्ची से मत दोबारा डाल सकते हैं।

17 Dec 20241:37:56 PM
Parliament Winter Session Live इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने बिल का किया विरोध

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के सांसद ईटी मुहम्मद बशीर ने कहा कि मैं वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक का कड़ा विरोध करता हूं क्योंकि यह भारत के लोकतंत्र, संविधान और संघवाद पर हमला है। अगर यह संशोधन लागू होता है तो कुछ राज्यों का कार्यकाल 3 साल से भी कम हो जाएगा।

17 Dec 20241:30:17 PM
Parliament LIVE: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल के पक्ष में 220 वोट, हंगामे के बाद फिर हो रही वोटिंग

वन नेशन-वन इलेक्शन बिल को स्वीकार करने के पक्ष में 220 वोट पड़े हैं वहीं इसके विरोध में 149 पड़े। हालांकि, विपक्ष के हंगामे के बाद दोबारा वोटिंग हो रही है।

17 Dec 20241:28:50 PM
Parliament LIVE: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल को जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्ताव दिया कि वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा जाना चाहिए। लोकसभा में मत विभाजन हो रहा है।

17 Dec 20241:21:23 PM
Parliament Winter Session Live कानून मंत्री ने कई विधेयक पेश किए

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया। उन्होंने संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक 2024 भी पेश किया।

17 Dec 202412:43:09 PM
Parliament LIVE: अकाली दल ने बिल का किया विरोध, हरसिमरत बोलीं- इससे किसी को खाना-नौकरी नहीं मिलेगी

वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि ये सिर्फ ध्यान भटकाने वाली बातें हैं। जिन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लोगों के मुद्दों पर बात नहीं होती। हरसिमरत ने कहा कि न तो सरकार और न ही कांग्रेस सदन चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से किसे खाना मिलेगा? किसे नौकरी मिलेगी? कौन सा किसान मुद्दा हल होगा? 

#WATCH | On One Nation One Election Bill, Shiromani Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal says, "These are just matters to create distraction. Things that should be discussed, people's issues - they do not come on those issues. Neither the Government nor Congress wants to run the… pic.twitter.com/gugBtgfwVS

— ANI (@ANI) December 17, 2024

17 Dec 202412:35:50 PM
Parliament LIVE तानाशाही के विकल्प तलाशे जा रहे हैंः सपा ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल का किया विरोध

समाजवादी पार्टी ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल का विरोध किया है। आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस बिल के जरिए तानाशाही के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

17 Dec 202412:26:33 PM
Parliament LIVE: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। कांग्रेस, सपा समेत कई पार्टियों ने इसका विरोध किया है।

17 Dec 202412:09:25 PM
Parliament LIVE: वन नेशन-वन इलेक्शन के विरोध में ये दल

वन नेशन-वन इलेक्शन के विरोध में कई दल शामिल हैं। इसमें हैं...

कांग्रेस
सपा
टीएमसी
आरजेडी
पीडीपी
शिवसेना उद्धव गुट
जेएमएम
17 Dec 202411:45:59 AM
वन नेशन-वन इलेक्शन के पक्ष में ये दल

एनडीए के सहयोगी दलों के अलावा बसपा ने भी एक देश-एक चुनाव बिल का समर्थन किया है। भाजपा, जेडीयू, टीडीपी, वाईएआर कांग्रेस और बसपा इसके समर्थन में हैं।

17 Dec 202411:38:00 AM
Parliament LIVE: कांग्रेस के मुंह से पटेल का नाम सुनकर अच्छा लगाः नड्डा

नड्डा ने कहा कि जो कांग्रेस पहले सरदार पटेल से दूरी बनाती थी उसके मुंह से पटेल का नाम सुनकर हमें अच्छा लग रहा है।

17 Dec 202411:34:26 AM
Nadda in Parliament LIVE जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला

राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि कमल कीचड़ में ही खिलता है और यहां भी वही हो रहा है।

17 Dec 202411:22:05 AM
Parliament Session LIVE देश आज फिर कांग्रेस को नकारात्मक खेल खेलते देखेगाः रिजिजू

एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह किसी पार्टी या किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है, यह देश के लिए है। जब एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक पेश किया जाएगा, तो मुझे उम्मीद है कि देश कांग्रेस को नकारात्मक खेल खेलते हुए देखेगा। 

#WATCH | On One Nation, One Election Bill, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "One Nation, One Election is a very important issue for the nation. It's not for the party or any other individual, it's for the country. When the bill for One Nation, One Election… pic.twitter.com/wbaJy4dnoO

— ANI (@ANI) December 17, 2024

17 Dec 202411:16:04 AM
Parliament LIVE अर्जुन राम मेघवाल आज पेश करेंगे एक देश-एक चुनाव संशोधन बिल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज एक देश-एक चुनाव का संशोधन बिल पेश करेंगे। BJP ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us