Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament: 'देवेगौड़ा एकदम से कैसे बदल गए, जो मोदी के गले मिल गए', संसद में जब खरगे ने पूर्व पीएम पर कसा तंज

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 05:21 PM (IST)

    Mallikarjun Kharge to Deve Gowda कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज संसद में पूर्व पीएम देवेगौड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने आज तक जेडीएस नेता को किसी की तारीफ करते नहीं सुना। खरगे ने कहा कि समय कैसे बदलता है वो पता है लेकिन 40 साल के राजनीतिक सफर में देवेगौड़ा अंत में कैसे बदले वो समझ नहीं आया।

    Hero Image
    Mallikarjun Kharge to Deve Gowda खरगे का देवेगौड़ा पर तंज।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mallikarjun Kharge to Deve Gowda संसद में आज पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में वार-पलटवार देखने को मिला। खरगे ने आज देवेगौड़ा पर कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा के साथ जाने पर तंज कसा। खरगे के बयान पर देवेगौड़ा ने भी पलटवार किया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकदम से कैसे बदल गए देवेगौड़ा

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आज पूर्व पीएम देवेगौड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने आज तक जेडीएस नेता को किसी की तारीफ करते नहीं सुना। खरगे ने कहा कि समय कैसे बदलता है, वो पता है, लेकिन 40 साल के राजनीतिक सफर में देवेगौड़ा अंत में कैसे बदले वो समझ नहीं आया।

    खरगे ने कहा कि देवेगौड़ा ने आज तक सेक्युलरिज्म, समाज और किसानों के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन अब मोदी जी के गले लग गए ये समझ नहीं आया। 

    देवेगौड़ा ने भी किया पलटवार 

    पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने भी बाद में पलटवार करते हुए कांग्रेस की आलाकमान संस्कृति पर कटाक्ष करते हुए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कई हमले बोले। जेडीएस सुप्रीमो ने खरगे पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस उनको देश का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त करेगी।

    खरगे की टिप्पणी पर कही ये बात

    राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों की विदाई में भाग लेते हुए, जद (एस) नेता देवेगौड़ा ने खरगे की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें खरगे ने देवेगौड़ा पर अपने जीवन के अंतिम समय में अपना राजनीतिक रास्ता बदलने की बात कही थी। 

    देवेगौड़ा ने कहा कि भाजपा को उनका समर्थन अपनी पार्टी जद(एस) को "कुछ कांग्रेसियों" से बचाने के लिए था। खरगे की ईमानदारी और उनके राजनीतिक करियर के दौरान उनके द्वारा दिए गए समर्थन को स्वीकार करते हुए, पूर्व प्रधान मंत्री ने 2019 में कांग्रेस-जद (एस) सरकार के पतन के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं को दोषी ठहराया।