Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budget Session 2023 Live: अदाणी ग्रुप विवाद पर चर्चा की मांग कर रहा विपक्ष, सांसदों ने दिया नोटिस

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 11:45 AM (IST)

    Parliament Budget Session 2023 विपक्षी सांसद अदाणी ग्रुप विवाद पर चर्चा की लगातार मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस भी दिया है। वहीं पीएम मोदी और राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।

    Hero Image
    Budget Session 2023: अदाणी ग्रुप विवाद पर चर्चा की मांग कर रहा विपक्ष

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। पीएम ने बुधवार को लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Live Updates:

    • भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया है।
    • AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अदाणी ग्रुप पर चर्चा के लिए नोटिस दिया।
    • कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अदाणी समूह पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
    • चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

    अदाणी मुद्दे पर प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी और बीआरएस सांसदों ने अदाणी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया है। दोनों दलों के सांसदों ने जीपीसी जांच की मांग को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

    ये भी पढ़ें:

    PM Modi Speech: कांग्रेस में हो गया बंटवारा! संसद में जब पीएम ने कहा- थैंक्यू थरूर जी, तो मच गया शोर

    Morning Top News 9 February 2023: आज राज्यसभा में विपक्ष पर हमला बोलेंगे PM मोदी? पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें