यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव को लेकर आ गई पाकिस्तानी मीडिया की भी प्रतिक्रिया, पढ़ें पीएम मोदी को लेकर क्या कहा
Loksabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में एडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, इंडी गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कई राज्यों में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। खैर, वोटों की गिनती अभी जारी है। लोकसभा चुनाव में विदेशी मीडिया की भी नजरें थीं। पाकिस्तानी मीडिया ने चुनाव के नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही पाकिस्तानी मीडिया ने मोदी सरकार को लेकर भी टिप्पणी की है।
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन में लोकसभा चुनाव को लेकर एक आर्टिकल छपा है। डॉन ने लिखा है- भारत में चुनाव की मतगणना से पता चलता है कि मोदी गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन भारी जीत नहीं मिली है।
अखबार ने आगे लिखा, 'टीवी चैनलों के अनुसार, मंगलवार को शुरुआती मतगणना में एनडीए बहुमत हासिल कर रहा है, लेकिन एग्जिट पोल के मुकाबले जीत उतनी पड़ी नहीं है।'
