विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन

By Monika MinalEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2020 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 08:49 AM (IST)

5 सितंबर को हर साल डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं। जानें किसने क्या कहा-

पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश प्रसाद निशंक  समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दी। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि जिनमें सीखने की ललक है उनके लिए संपूर्ण ब्रह्मांड शिक्षक है। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। हम डॉक्टर एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।'  भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी इस मौके पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। राजनेताओं के अलावा खेल जगत भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस मौके पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति डॉ. श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन और सभी देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। स्कूल से विश्वविद्यालय तक 9 करोड़ शिक्षक देश की अगली पीढ़ी को सक्षम बनाते है। शिक्षक दिवस की बधाई।'

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, 'मैं शिक्षक-दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं और सभी गुरुजन-वृंदों को प्रणाम करता हूं। आइए, शिक्षक दिवस के इस उपलक्ष्य में हम अपने शिक्षकों, परामर्शदाताओं एवं माता-पिता का धन्यवाद करें, जिनके आशीर्वाद से हमने बहुत कुछ सीखा है।' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।