Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiranga Yatra: ओडिशा के कटक में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान, लगे 'भारत माता की जय' के नारे

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2022 03:32 PM (IST)

    Tiranga Yatra केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कटक में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। गृह मंत्री बनने के बाद शाह पहली बार ओडिशा आए हैं।

    Hero Image
    Tiranga Yatra: ओडिशा के कटक में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अमित शाह (फोटो- ट्विटर)

    कटक, एजेंसी। Tiranga Yatra in Cuttack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कटक में 'तिरंगा यात्रा' में हिस्सा लिया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे लगे। इससे पहले दिन में, शाह ने भुवनेश्वर में श्री लिंगराज मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ओडिया बाजार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मस्थली का दौरा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर के प्रत्येक शिला पर दिखता है भारतीय शिल्पकला का अद्भुत चमत्कार

    लिंगराज मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद शाह ने ट्वीट कर कहा, 'पवित्र श्रावण मास में भुवनेश्वर के सुप्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में महादेव के दर्शन कर मन बहुत आनंदित है। यह मंदिर भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी प्रत्येक शिला पर प्राचीन भारतीय शिल्पकला का अद्भुत चमत्कार देखते ही बनता है।'

    साहस और बहादुरी के प्रतीक हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस

    लिंगराज मंदिर में दर्शन और पूजन करने के बाद गृह मंत्री कटक के ओडिया बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मस्थली जानकी नाथ भवन का दौरा किया। शाह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस साहस और बहादुरी के पर्याय हैं। कटक में नेताजी की जन्मस्थली जानकीनाथ भवन का दौरा करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना एक महान सौभाग्य की बात है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूरा देश हमेशा ऋणी रहेगा।'

    सोमवार तड़के ओडिशा पहुंचे शाह

    इससे पहले आज तड़के शाह और प्रधान भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लोगों को बैनर और तख्तियों पर दोनों की तस्वीरों के साथ देखा गया।