Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चरमपंथ के खिलाफ भारत-इंडोनेशिया मिलकर करेंगे काम, आतंकवाद व अलगाववाद का शिकार रहे हैं दोनों देश- NSA डोभाल

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 11:51 AM (IST)

    भारत और इंडोनेशिया के बीच सामाजिक सौहार्द्र और अंतरधर्म शांति की संस्कृति को कायम रखने में उलेमा की भूमिका पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया।

    Hero Image
    भारत-इंडोनेशिया संबंध में उलेमा की भूमिका पर बोले NSA अजीत डोभाल

    नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor, NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया को चरमपंथ के खिलाफ एकजुट हो काम करने की जरूरत बताई। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंध में उलेमा की भूमिका का जिक्र किया। साथ ही दोनों देशों को आतंकवाद और अलगाववाद को शिकार बताया।  डोभाल ने ISIS से प्रेरित आतंकवाद के खतरे से जूझने के लिए समाज के सहयोग पर भी जोर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भारत और इंडोनेशिया के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका की सराहना की।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। 

    इंडोनेशिया में भूकंप पर जताई संवेदना 

    NSA ने इंडोनेशिया में आए भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। भूकंप के कारण जख्मी लोगों के लिए उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। NSA ने दोनों देशों के बीच रक्षा व आर्थिक संबंध में प्रगति की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अच्छे पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा, 'इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप से जान-माल के नुकसान से हम सभी को बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।'

    आतंकवाद और अलगाववाद से पीड़ित रहे हैं भारत-इंडोनेशिया

    NSA ने कहा, ' दोनों देश आतंकवाद व अलगाववाद से पीड़ित रहे हैं। हालांकि काफी हद तक हमने चुनौतियों पर जीत हासिल कर ली है लेकिन सीमा पार आतंकवाद और ISIS से प्रेरित आतंकवाद की प्रक्रिया लगातार जोखिम बना हुआ है।'

    शीर्ष इंडोनेशियाई मंत्री डॉक्टर मोहम्मद महफूद एमडी (Dr Mohammed Mahfud MD) इंडोनेशिया में सुरक्षा मंत्री हैं। उनके साथ उलेमा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। यहां आए इंडोनेशियाई उलेमा भी अपने भारतीय समकक्षों से बातचीत करेंगे। इसी साल मार्च में दूसरे भारत-इंडोनेशियाई सुरक्षा वार्ता को लेकर NSA ने इंडोनेशिया का दौरा किया था, तभी उन्होंने मंत्री महफूद (Mehfud) को भारत आने के लिए निमंत्रित किया था।

    Fact Check : आपत्तिजनक नारों की शिकायत के लिए NIA ने नहीं जारी किया कोई नंबर

    चीन में दशकों बाद सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन, माओ के बाद सबसे मजबूत नेता जिनपिंग को हटाने तक के नारे लगे