विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seema Haider: सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग, पाकिस्तान के बाल अधिकार आयोग ने लिखा पत्र

Published: Mon, 10 Jun 2024 03:53 PM (IST)

Seema Haider News पाकिस्तान में सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग उठी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल ...और पढ़ें

Seema Haider: पाकिस्तान में उठी सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग।
Seema Haider: पाकिस्तान में उठी सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग।

एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान बाल अधिकार निकाय ने सीमा हैदर के चार बच्चों को वापस लाने की तत्काल मांग की है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय को लिखे एक पत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (NCRC) ने सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की अपील की। ​​एआरवाई न्यूज के अनुसार सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है।

यह भी पढ़ें: कहां है रियासी, आतंकियों ने कैसे शिव खोड़ी से वैष्णो देवी जा रही बस को बनाया अपना शिकार?

पबजी से हुई थी दोस्ती

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की दोस्ती ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से पबजी (PUBG) खेलते-खेलते हुई थी। इसके बाद वह सचिन से शादी करने की ख्वाहिश में अपने चार बच्चों की साथ भारत आ गई थी। 27 वर्षीय सीमा हैदर पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारतीय में दाखिल हुई थी और ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रहने लगी थी।

पिछले साल किया गया था गिरफ्तार

मामले की जानकारी होने पर सीमा हैदर को बिना वीजा भारत में प्रवेश करने के मामले में 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में सचिन को जेल भेज दिया गया था। हालांकि बाद में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से सचिन और सीमा एक साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना होगा', रियासी आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।