विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा में घटी महिलाओं की भागेदारी, अब सिर्फ 5 महिला विधायक; AAP से अकेले आतिशी और BJP से चार चेहरे

Published: Sun, 09 Feb 2025 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2025 06:10 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार महिला विधायकों की संख्या घट गई है। 2020 में कुल आठ महिलाओं ने विधानसभा ...और पढ़ें

शिखा रॉय, आतिशी और पूनम पहलवान। ( फाइल फोटो )
शिखा रॉय, आतिशी और पूनम पहलवान। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. इस बार 96 महिला प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत।
  2. 2020 में 76 महिलाओं ने लड़ा था विधानसभा चुनाव।
  3. पिछले चुनाव में कुल 8 महिलाओं ने दर्ज की थी जीत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम कई मायनों में अप्रत्याशित रहे। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। राष्ट्रीय दलों को छोड़कर कई क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर भाजपा और आप को छोड़कर कोई अन्य दल खाता तक नहीं खोल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 96 महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को नसीब हुई।

इन सीटों पर महिला नेताओं का कब्जा

  • आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतने वाली आतिशी सिंह इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों से चुनाव हराया। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले। वहीं रमेश बिधूड़ी के खाते में 48633 वोट आए।

  • शालीमार बाग विधानसभा सीट पर भाजपा की रेखा गुप्ता ने जीत हासिल की। उन्होंने आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों से हराया। रेखा गुप्ता को कुल 68200 और बंदना कुमारी को 3860 मत मिले।
  • वजीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आप के नीरज गुप्ता को सियासी शिकस्त दी। पूनम को कुल 54721 वोट मिले। नीरज गुप्ता 43296 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 11425 मतों का रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक को सिर्फ 6348 वोट मिले।

  • नजफगढ़ सीट से भाजपा नेता नीलम पहलवान ने विजय पताका फहराया है। नीलम ने आप उम्मीदवार तरुण कुमार को 29009 मतों के अंतर से हराया है।
  • ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में गई। यहां भाजपा नेता शिखा रॉय ने दिग्गज आप नेता सौरभ भारद्वाज को 3188 मतों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की।

प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी... मगर भागेदारी घटी

2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 672 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 76 महिला प्रत्याशी थीं। मगर इस बार प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 96 महिला प्रताशियों ने भी चुनाव लड़ा। मगर 91 को हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ पांच सीटों पर ही महिला उम्मीदवार चुनाव जीत सकी हैं। कांग्रेस ने सात सीटों पर महिलाओ को टिकट दिया था। वहीं आप और भाजपा ने 9-9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा था।

यह भी पढ़ें: करनैल सिंह सबसे अमीर विधायक; उमंग सबसे युवा, अमानतुल्लाह पर सबसे अधिक केस, दिल्ली चुनाव के रोचक तथ्य

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? इन 5 नामों की चर्चा; 10 दिन के भीतर हो जाएगा एलान