Move to Jagran APP

Modi Cabinet: हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्री, कौन हैं ये 14 चेहरें? जिन्होंने तीसरी बार ली शपथ

Modi Cabinet News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में इस बार 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें से 33 नए चेहरे हैं। वहीं सात महिला सांसदों को भी मंत्री बनाया गया है। खास बात यह है कि 14 चेहरे ऐसे हैं जो 2014 से अब तक तीन बार केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 मंत्री बने हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Mon, 10 Jun 2024 12:01 PM (IST)
Modi Cabinet: हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्री, कौन हैं ये 14 चेहरें? जिन्होंने तीसरी बार ली शपथ
हैट्रिक लगाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें से 14 चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने केंद्र में मंत्री बनने की हैट्रिक लगाई है। ये सभी चेहरे लगातार तीन बार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस सूची में राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्रियों पर...

यह भी पढ़ें: NDA में शामिल किस दल से कितने बने मंत्री, इस पार्टी को सबसे अधिक मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • राजनाथ सिंह: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में राजनाथ को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। दूसरे में सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया था।
  • नितिन गडकरी: नितिन गडकरी नागपुर से सांसद हैं। मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
  • जितेंद्र सिंह: जितेंद्र सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। वे पहले दो कार्यकाल में पीएमओ में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जितेंद्र सिंह के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय थे।
  • राव इंद्रजीत सिंह: हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद राव इंद्रजीत ने 2014 में भाजपा ज्वाइन की थी। तब से वे मोदी सरकार में मंत्री हैं। तीनों बार उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली।
  • किरेन रिजिजू: अरुणाचल पश्चिम से सांसद किरेन रिजिजू का नाम भी हैट्रिक लगाने वाले मंत्रियों की सूची में शामिल है। 2014 में रिजिजू को केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री और 2019 में कानून, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
  • सर्बानंद सोनोवाल: सर्बानंद सोनोवाल को 2014 में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 2019 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।
  • निर्मला सीतारमण: राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण लगातार तीन बार से केंद्र में मंत्री हैं। 2014 में वित्त राज्य मंत्री बनी थीं। 2019 में वित्त मत्रांलय और कॉर्पोरेट मामलों की कैबिनेट मंत्री बनीं।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत: गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ले चुके हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में उन्हें जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।
  • अर्जुन राम मेघवाल: अर्जुन राम मेघवाल को मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में संसदीय कार्य मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था।
  • अनुप्रिया पटेल: अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल भी हैट्रिक लगा चुकी हैं। इस बार भी उन्हें राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनुप्रिया उत्तर प्रदेश की मीरजापुर सीट से सांसद हैं।
  • हरदीप सिंह पुरी: राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी भी लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ले चुके हैं। 2019 में उन्हें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।
  • धर्मेंद्र प्रधान: ओडिशा की संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। 2014 में उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और 2019 में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा मिला था।
  • मनसुख मांडविया: इस सूची में डॉ. मनसुख मंडाविया का भी नाम शामिल है। पहली बार उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बने।
  • श्रीपाद यसो नाइक: श्रीपाद यसो नाइक 2014 से अभी तक केंद्र में मंत्री हैं। रविवार को उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। 2019 में नाइक को पर्यटन मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Modi 3.0: किस राज्य से कितने नेता बने मंत्री, यहां देखें पूरी सूची; चौंकाने वाले हैं कई नाम