Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली हिंसा पर विपक्ष ना सेंके राजनीति की रोटियां, नकवी बोले- ज़ख्मों पर नमक छिड़क रहे कुछ नेता

    By Shashank PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 29 Feb 2020 02:27 PM (IST)

    दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह सिर्फ हिंसा प्रभावित लोगों के घावों पर नमक छिड़क रहे हैं।

    दिल्ली हिंसा पर विपक्ष ना सेंके राजनीति की रोटियां, नकवी बोले- ज़ख्मों पर नमक छिड़क रहे कुछ नेता

    नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली हिंसा को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल और नेता हिंसा से प्रभावित लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं, लेकिन शांति और सद्भाव वापस लौटेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने कहा कि लोगों को भड़काने वाले और अपराधी जेल में होंगे और शांति और सद्भाव कायम रहेगा, यह हमारी प्रतिबद्धता और विश्वास होना चाहिए। नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि हिंसा के पीड़ितों के घावों को ठीक करने के बजाय कुछ राजनीतिक दलों और भड़काने वालों ने उसपर नमक छिड़क दिया।नकवी ने कहा कि इन दुर्भाग्यपूर्ण सांप्रदायिक दंगों पर हो रही इस 'धर्मनिरपेक्ष सवारी(Secular Ride)' को रोका जाना चाहिए।उन्होंने साथ ही कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हिंसा पीड़ितों को न्याय मिले और अपराधियों को कड़ी सजा मिले और शांति और सद्भाव बहाल हो।

    गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 42 हो गई। स्थिति सामान्य होने और धुएं के बादल छंटने के हालात सामान्य होने के कुछ संकेत दिखाई दिए। 

    एकता और सद्भाव लोकतांत्रिक भारत की आत्मा- नकवी

    नकवी ने कहा कि जब हमने हिंसा और अराजकता की खबरें सुनीं, उसी समय हमने सद्भाव और भाईचारे के कई उदाहरण देखे। यह मेरे भारत की विविधता में एकता की ताकत है। उन्होंने कहा कि एकता और सद्भाव एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा से न केवल मानव बल्कि पूरी मानवता को चोट पहुंचती है और यह भारत की आत्मा को भी आहत करता है। नकवी ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है कि किसी भी परिस्थिति में सद्भाव और एकता का कपड़ा कमजोर न हो।