Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar को चल-अचल संपत्ति से जोड़ने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को HC का नोटिस

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 15 Oct 2019 02:04 PM (IST)

    अश्वनी उपाध्याय ने याचिका के माध्यम से काला धन-भ्रष्टाचार रोकने के साथ बेनामी लेनदेन पर लगाम लगाने की मांग की है।

    Aadhaar को चल-अचल संपत्ति से जोड़ने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को HC का नोटिस

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान आधार को चल-अचल संपत्ति से जोड़ने के मामले में दायर याचिका पर केंद्र सरकार के साथ दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया है।  यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के नेता और वकील अश्ननी उपाध्याय ने दायर की है। याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने याचिका में मांग की है कि सरकारों का दायित्व है कि अवैध तरीके से बनाई गई बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के साथ संपत्तियों को लेकर भ्रष्टाचार रोकने के लिए कदम उठाए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि अश्वनी उपाध्याय ने याचिका के माध्यम से काला धन-भ्रष्टाचार रोकने के साथ बेनामी लेनदेन पर लगाम लगाने की मांग की है।  इसी के साथ चल-अचल संपत्तियों को आधार के साथ लिंक करने के लिए केंद्र सरकार को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। 

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

    comedy show banner
    comedy show banner