यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Chunav Result 2025: इनकम टैक्स छूट से फ्रीबीज तक... ये रहे BJP की जीत के फैक्टर्स, कहां चूक गई AAP?
Delhi Chunav Result 2025 दिल्ली चुनाव में भाजपा की लहर में AAP उड़ गई। कुल 70 सीटों में से जहां ...और पढ़ें

HighLights
- AAP ने कई गलतियां की जिससे उसे हार मिली।
- दिल्लीवालों को भायी पीएम मोदी की गारंटियां।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Chunav Result 2025 दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आखिरकार 27 वर्षों बाद भाजपा को जीत मिली। ये जीत पीएम नरेन्द्र मोदी लोकप्रियता, विश्वसनीयता और आक्रामक चुनाव प्रचार के साथ भाजपा के मजबूत बूथ प्रबंधन का नतीजा है।
भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं, पिछले चुनाव में दिल्ली की 62 सीटें जीतने वाली आप को महज 22 सीटें मिलीं। भाजपा की आंधी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई दिग्गज को हार का स्वाद चखना पड़ा।
भाजपा की इस जीत के पीछे कई कारण हैं, जिससे दिल्ली के वोटर के दिल में वो कमल खिला सके। वहीं, AAP ने भी कई गलतियां की जिससे उसे हार मिली। आइए जानें इसके बारे में...
भाजपा की जीत के पांच प्रमुख कारण
- मोदी की गारंटी... मैं संवारूंगा दिल्ली और फ्रीबीज तारी रहने की बात
- महिला दिवस से पहले महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये देने का एलान
- आयकर में राहत व केंद्रीय कर्मियों के लिए आठवें वेतन आयोग की घोषणा
- छह माह पूर्व से ही झुग्गी झोपड़ियों में भाजपा नेताओं का जनसंपर्क अभियान
- आप सरकार के भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने में सफल रही भाजपा
आप की हार के पांच प्रमुख कारण
- शीशमहल व आबकारी घोटाला समेत भ्रष्टाचार के आरोपों में बड़े नेताओं का घिरना
- पानी की कमी, गंदा पानी, सीवर जाम और टूटी सड़कों के कारण लोगों में नाराजगी
- विकास के कार्य ठप हो जाना और काम न होने के लिए LG से भिड़ने के साथ केंद्र को जिम्मेदार ठहराना
- यमुना के पानी में जहर मिलाने की बात कहने से पार्टी की जमकर फजीहत होना
- झुग्गी वाले मतदाताओं का छिटकना व कांग्रेस का कई सीटों पर मजबूती से लड़ना
यहां भाजपा ने बनाई बढ़त
- अनुसूचित जाति, मुस्लिम बहुल सीटों से इतर सभी क्षेत्रों में मिली जीत
- झुग्गीवासियों और ग्रामीण क्षेत्र का हासिल किया विश्वास, हुआ फायदा
- मध्य वर्ग और उच्च वर्ग में भी पार्टी को मिला जबरदस्त लाभ
कांग्रेस ने भी AAP को पहुंचाया नुकसान
आम आदमी पार्टी को कांग्रेस पार्टी ने भी सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। दिल्ली से कांग्रेस को विदा करने वाली आप उसकी वजह से 14 सीटें हारी है। केजरीवाल और सिसोदिया समेत कई दिग्गज कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा वोट काटने की वजह से ही हारे। अगर दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया होता तो सियासी तस्वीर कुछ और हो सकती थी।
