Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nagaland Assembly results: अलोंगटाकी सीट पर तेमजेन अलांग ने बनाई बढ़त, पीएम मोदी भी हैं इनके मुरीद

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 01:59 PM (IST)

    Nagaland Assembly results नगालैंड के बीजेपी अध्यक्ष तेमजेंग ने अलोंगटाकी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह अपनी सीट पर जदयू प्रत्याशी के खिलाफ बढ़त बनाए हैं। बता दें कि नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुत मिलता दिख रहा है।

    Hero Image
    Nagaland Assembly results: अलोंगटाकी सीट पर तेमजेन अलांग ने बनाई बढ़त

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। नगालैंड भाजपा के प्रमुख तेमजेन इमना अलांग अक्सर चर्चा में रहते हैं। तेमजेन ने भी इस बार के विधानसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। दो मार्च को जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो वह अलोंगटाकी सीट से पीछे चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने अब काफी बढ़त बना ली है। तेमजेन के सामने चुनावी मैदान में जदयू के लानू लांगचर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेमजेन अलांग सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के लिए काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर वो मजेदार तरीके से कमेंट करते हैं। पीएम मोदी भी उनकी पोस्ट को देखते और पढ़ते रहते हैं।

    तेमजेन के मुरीद पीएम मोदी

    देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी तेमजेन के मुरीद हैं। नगालैंड के दीमापुर में एक रैली के दौरान मोदी ने तेमजेन का जिक्र भी किया था। पीएम ने कहा था कि तेमजेन की बातें आज पूरा बात सुनता है और मजे लेता है। मैं भी उनकी पोस्ट को अक्सर देखता हूं। मोदी से तारीफ पाने के बाद तेमजेन ने उनके बयान का क्लिप ट्विटर पर पोस्ट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, गुरुजी ने बोल दिया, बस, हम तो धन्य हो गए।

    बता दें कि तेमजेन अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आए थे। तेमजेन ने कहा था कि पूर्वोत्तर के लोगों की आंखें छोटी होती हैं, लेकिन हम लोगों की नजर बहुत तेज होती है।