विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया...', मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर राजीव चंद्रशेखर ने लिखा भावुक पोस्ट

Published: Sun, 09 Jun 2024 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 07:35 PM (IST)

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर से चुनाव हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता शशि थरूर से चुनाव हारने के बाद राजीव चंद्रशेखर को मोदी 3.0 सरकार में जगह नहीं मिली है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर से चुनाव हारने के बाद राजीव चंद्रशेखर को मोदी 3.0 सरकार में जगह नहीं मिली है।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर से चुनाव हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को मोदी 3.0 सरकार में जगह नहीं मिली है। राजीव चंद्रशेखर ने मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि मेरा राजनीतिक जीवन कार्यकर्ता के रूप में जारी है।"

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सांसद/मंत्री के रूप में मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया है। बहुत से लोग मेरे ट्वीट को गलत समझ रहे हैं, इस पोस्ट के जरिए मैं स्पष्टीकरण दे रहा हूं। आज मेरी 18 साल की सार्वजनिक सेवा का समापन हो गया, जिसमें से 3 साल मुझे मोदी सरकार 2.0 के साथ काम करने का सौभाग्य मिला।"

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में लिखा, "मैं निश्चित रूप से अपनी 18 साल की सार्वजनिक सेवा को समाप्त नहीं करना चाहता था, एक उम्मीदवार के रूप में जो चुनाव हार गया, लेकिन ऐसा ही हुआ। मैं उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, जिनसे मैं मिला, जिन्होंने मेरा समर्थन किया - और विशेष रूप से उन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का जिन्होंने मुझे इतना प्रेरित और ऊर्जावान बनाया। पिछले 3 वर्षों में सरकार में मेरे सहयोगियों का भी धन्यवाद। एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मैं पार्टी का समर्थन और काम करना जारी रखूंगा"

तिरुवनंतपुरम सीट पर शशि थरूर से मिली हार

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर ने भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

थरूर ने चंद्रशेखर के पोस्ट का दिया जवाब

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर चंद्रशेखर के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "सरकार में आपके कार्यकाल के दौरान आपसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने वाले व्यक्ति के रूप में, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप सार्वजनिक सेवा के माध्यम से हमारे देश में और भी बहुत कुछ योगदान दे सकते हैं, चंद्रशेखर जी निर्वाचित पद केवल एक रास्ता है (और आप इतने युवा हैं कि आप उस पर भी एक और प्रयास कर सकते हैं!) भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।