Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vice President Election: यदि ऐसा हुआ तो नकवी होंगे देश के तीसरे सबसे कम उम्र के उप-राष्‍ट्रपति, जानें कैसे

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:22 AM (IST)

    भाजपा पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीद्वार बना सकती है। उनके इस पद पर आसीन होने के काफी चांस भी हैं। यदि ऐसा हुआ तो वो इस पद पर बैठने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के व्‍यक्ति होंगे।

    Hero Image
    नकवी बन सकते देश के तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्‍ट्रपति

    नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। भारत के 14वें उप राष्‍ट्रपति के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी का नाम सबसे आगे है। उनका राज्‍यसभा का कार्यकाल भी समाप्‍त हो रहा है और वो केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपना इस्‍तीफा भी दें चुके हैं। ऐसे मेंअब इस बात की संभावना काफी बढ़ गई है कि एनडीए उन्‍हें उपराष्‍ट्रपति पद के लिए अपना उम्‍मीद्वार बनाएगा। एनडीए के उम्‍मीद्वार बनने के बाद उनकी जीत काफी हद तक तक निश्चित होगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि यदि नकवी इस पद तक पहुंचने में सफल हो जाते हैं तो वे सबसे कम उम्र में देश के उप राष्‍ट्रपति बनने वाले तीसरे व्‍यक्ति होंगे। बता दें कि अब तक बीडी जट्टी को देश के सबसे कम उम्र के उप राष्‍ट्रपति बनने का गौरव हासिल है। वहीं अब तक सबसे उम्र दराज उप राष्‍ट्रपति के रूप में वेंकटरमण का नाम शामिल है। आइये जानते हैं कि कब और कौन इस पद पर कितनी उम्र में पहुंचा है। गौरतलब है कि नकवी ने छात्र राजनीति से संघर्ष करते हुए राजनीति की कई सीढि़यां सफलतापूर्वक चढ़ी हैं।

    श्री एम. वेंकैया नायडू 

    जन्‍म  जुलाई 1949

    68 वर्ष की उम्र में बने उपराष्‍ट्रपति 

    11 अगस्त 2017 को बने भारत के 13वें उपराष्ट्रपति। 

    एम. हामिद अंसारी

    जन्‍म:  अप्रेल 1937

    70 वर्ष की उम्र में बने 12वें उपराष्‍ट्रपति

    11 अगस्त 2007 से 10 अगस्त, 2012 तक भारत के 12वें उपराष्ट्रपति रहे

    भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के तौर पर कई देशों में राजदूत के तौर पर अपनी सेवा दी। संयुक्‍त राष्‍ट्र की कई कमेटियों में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। 

    भैरों सिंह शेखावत 

    जन्‍म : 23 अक्टूबर 1923-15 मई 2010

    74 वर्ष की उम्र में बने देश के 11वें उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल : 19 अगस्त 2002 - 21 जुलाई 2007

    कृष्ण कांत

    28 फरवरी 1927-27 जुलाई 2002

    70 वर्ष की उम्र में देश के 10वें उपराष्‍ट्रपति बने

    कार्यकाल: 21.8.1997 से 27.7.2002 तक।

    राज्यपाल समेत कई यूनिवर्सिटी के चांसलर के पद भी रहे। 

    के.आर. नारायणन

    अक्टूबर 27 1920-9 नवंबर 2005

    72 वर्ष की उम्र में बने देश के 9वें उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल 21.8.92 से 24.7.97

    भारत के राष्ट्रपति: 25.7.97 से 25.7.2002 तक

    आईएफएस अधिकारी के रूप में कई देशों में बतौर राजदूत सेवाएं दी। यूनिवर्सिटी चांसलर, केंद्रीय मंत्री समेत संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।

    डॉ. शंकर दयाल शर्मा

    19 अगस्त 1918-26 दिसंबर 1999

    69 वर्ष की उम्र में बने देश के 8वें उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 3-9-1987 से 24-7-1992 तक

    भारत के राष्ट्रपति: 25-7-1992 से 25.7.1997 तक

    आर. वेंकटरमण

    4 दिसंबर 1910-27 जनवरी, 2009

    77 वर्ष की उम्र में बने भारत के 7वें उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 31-8-1984 से 24-7-1987 तक

    भारत के राष्ट्रपति: 25-7-1987 से 25-7-1992 तक

    सबसे अधिक उम्र में देश के उपराष्‍ट्रपति बनने वाले व्‍यक्ति 

    एम हिदायतुल्लाह

    17 दिसंबर 1905-18 सितंबर 1992

    74 वर्ष की उम्र में बने देश के छठे उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 31-8-1979 से 30-8-1984

    भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति: 20-7-1969 से 23-8-1969 और 6-10-1982 से 31-10-1982 तक।

    देश के चीफ जस्टिस के पद को भी इन्‍होंने सुशोभित किया था।

    बी.डी.जट्टी

    10 सितंबर 1912-07 जून, 2002

    62 वर्ष की उम्र में बने 5वें उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 31-8-1974 से 30-8-1979 तक

    सबसे कम उम्र में देश के उपराष्‍ट्रपति बनने वाले पहले व्‍यक्ति। 

    गोपाल स्वरूप पाठक

    26 फरवरी 1896-31 अगस्त 1982

    73 वर्ष की उम्र में बने भारत के चौथे उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 31-8-1969 से 30-8-1974 तक

    हाईकोर्ट समेत सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर रहे। राज्यपाल, कुलाधिपति समेत केंद्रीय मंत्री के अहम पदों पर भी कार्य किया।

    वी.वी. गिरी

    10 अगस्त 1894-24 जून 1980

    73 वर्ष की उम्र में बने भारत के तीसरे उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 13-5-1967 से 3-5-1969

    कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल: 3-5-1969 से 19-7-1969

    भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल: 24-8-1969 से 23-8-1974 तक;

    डॉ.जाकिर हुसैन

    8 फरवरी 1897-3 मई 1969

    65 वर्ष की उम्र में बने भारत के दूसरे उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल : 13-5-1962 से 12-5-1967 तक;

    भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल: 13-5-1967 से 3-5-1969

    राज्‍यपाल समेत वाइस चांसलर भी रहे। 

    डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

    5 सितंबर 1888-17 अप्रैल 1975

    64 वर्ष की उम्र में बने भारत के पहले उपराष्‍ट्रपति

    कार्यकाल: 13.5.1952 से 12.5.1957 और 13.5.1957 से 12.5.1962 तक

    भारत के राष्ट्रपति के तौर कार्यकाल: 3.5.1962 से 12.5.1967