Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Political Crisis: कमलनाथ ने बुलाई आपात बैठक, नौ मंत्री, दिग्विजय व तन्खा भी मौजूद

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 09 Mar 2020 08:44 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में आपात बैठक बुलाई है। जिसमें दिग्विजय सिंह विवेक तन्खा सहित 9 मंत्री उपस्थित हैं।

    MP Political Crisis: कमलनाथ ने बुलाई आपात बैठक, नौ मंत्री, दिग्विजय व तन्खा भी मौजूद

    भोपाल, स्टेट ब्यूरो। पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों के अचानक सोमवार को बेंगलुरु पहुंचाने से प्रदेश में सियासी पारा गर्म हो गया है। दो दिन के लिए दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार शाम को ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर शाम साढ़े छह बजे भोपाल आ गए। स्टेट हैंगर से वे सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा भी शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के भोपाल पहुंचने से पहले ही मंत्रियों को मुख्यमंत्री निवास पहुंचना शुरू हो गया था। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव को विशेष विमान भेजकर ग्वालियर से भोपाल बुलाया गया। मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स स्थित शासकीय निवास में पहुंचने के बाद बैठक शुरू हुई। इसमें मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, तरण भनोत, जीतू पटवारी, प्रियव्रत सिंह, उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, सचिन यादव, विधायक विक्रम सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

    बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से राज्यसभा चुनाव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर हुई चर्चा का ब्योरा दिया। साथ ही सिंधिया समर्थकों द्वारा उठाए गए कदम से सत्ता पर गहराए संकट को लेकर भी बात की गई।

    दिग्विजय बोले-सिंधिया से पूछो

    मुख्यमंत्री निवास में जाते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मीडिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे नहीं पता, सिंधिया जी से पूछिए। मुख्य सचिव भी पहुंचे उधर सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक कुछ देर वहां रकने के बाद वे वापस आ गए। बताया जा रहा है कि प्रभारी पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार और एडीजी इंटेलीजेंस एमडब्ल्यू नकवी भी सीएम हाउस पहुंचे थे।

    comedy show banner
    comedy show banner