Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP दौरे पर राहुल गांधी, सिवनी की चुनावी सभा में आदिवासी समुदाय को किया संबोधित; BJP पर साधा निशाना

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले पहुंचे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में BJP का एक नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब कर रहा था। और ये लोग उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं। ये इनकी विचारधारा हैये इनकी सोच है। गांधी ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए हम पेसा कानून लाए।

    By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 08 Apr 2024 03:32 PM (IST)
    Hero Image
    सिवनी की चुनावी सभा में आदिवासी समुदाय को किया संबोधित (Image: ani)

    एएनआई, सिवनी। Rahul Gandhi MP Visit: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे ही मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल और भी तेज हो गई है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को मंडला सहित 6 सीटों पर होगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने अभियान के लिए केंद्रीय नेताओं को तैनात किया है, जिसकी कमान खुद राहुल गांधी संभाल रहे हैं। सोमवार यानी 8 अप्रैल को राहुल सिवनी जिले पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है

    राहुल ने यहां आदिवासी समुदाय का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी आपको 'आदिवासी' कहती है और BJP-RSS के लोग आपको 'वनवासी' कहते हैं। इन शब्दों के अलग-अलग मायने हैं। आदिवासी शब्द का मतलब- जो इस देश के पहले मालिक हैं, जिनका जल-जंगल-जमीन पर पहला आधिकार है। वनवासी शब्द का मतलब- वो लोग जो जंगल में रहते हैं। वनवासी का मतलब आप लोगों का जल-जंगल-जमीन पर कोई आधिकार नहीं है।

    राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि देश में आदिवासियों की 8% आबादी है। लेकिन, जब आप हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनियों, मीडिया, कॉर्पोरेट कंपनियों के मालिकों की लिस्ट में देखेंगे तो वहां आपको एक आदिवासी नहीं मिलेगा। हिंदुस्तान को सिर्फ 90 अफसर चलाते हैं, जिनमें सिर्फ 1 अफसर आदिवासी है। ये देश में आपकी भागीदारी है।

    भाजपा पर साधा निशाना 

    भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में BJP का एक नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब कर रहा था। और ये लोग उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं। ये इनकी विचारधारा है, ये इनकी सोच है।

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए हम पेसा कानून लाए, जमीन अधिग्रहण और ट्राइबल बिल लाए। इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दी और उसका हक आपको दिया। लेकिन, BJP को जहां भी मौका मिलता है, आपकी जमीन छीनकर अडानी जैसे अरबपतियों के हवाले कर देती है। वहीं, जब आदिवासी युवा BJP से रोजगार और शिक्षा पर सवाल करता है, तो उनको पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें: 'घिसी-पिटी हिंदू-मुस्लिम स्क्रिप्ट' का सहारा ले रहे हैं पीएम मोदी? घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस का BJP पर हमला

    यह भी पढ़ें: 'मैं बीफ नहीं खाती...' कंगना रनौत ने अफवाह फैलाने वालों की लगाई क्‍लास; खुद को बताया 'Proud Hindu'