यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एनआरसी मुद्दे पर मोहन भागवत ने कहा, किसी भी हिंदू को नहीं छोड़ना होगा देश
RSS और BJP के बीच हुई बैठक में NRC का मुद्दा उठा था। जिस पर Bhagwat ने कहा कि किसी ...और पढ़ें

कोलकाता, जेएनएन। महानगर के दौरे पर पिछले 19 सितंबर पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भागवत ने NRC को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मोहन भागवत ने कहा है कि किसी भी हिंदू व्यक्ति को एनआरसी के तहत देश नहीं छोड़ना होगा।
RSS और भाजपा के बीच हुई बैठक में NRC का मुद्दा उठा था। जिस पर भागवत ने कहा कि किसी भी हिंदू व्यक्ति को एनआरसी के तहत देश नहीं छोड़ना होगा। मोहन भागवत ने कहा कि दूसरे देशों में जिन हिंदुओं का शोषण हुआ है, वे अपनी मातृभूमि वापस लौट सकते हैं।
कोलकाता मे लगातार बैठकें कर रहे भागवत
मोहन भागवत कोलकाता व हावड़ा में लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन्हीं सांगठनिक बैठकों में उन्होंने बयान दिया कि हिंदुओं को देश नहीं छोड़ना होगा। इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई सदस्य उपस्थित थे। हालांकि, बैठक में भाग लेने वाले एक वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि इस राज्य में हिंदुओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
यहां बताते चलें कि एनआरसी को लेकर लोगों के बीच भय व्याप्त है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने एनआरसी को लेकर भय का माहौल बना दिया है जिसकी वजह से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
