Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, 43 नेता आज शाम लेंगे केंद्रीय मंत्री पद की शपथ

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jul 2021 04:24 PM (IST)

    Modi Cabinet expansion मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं को भी फेरबदल के बाद अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। जानकारी के अनुसार कैबिनेट में ईसाई मुस्लिम और सिख समुदायों से एक-एक सदस्य और दो सदस्य बौद्ध समुदाय से होंगे

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

    नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में आज शाम 43 नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी, जो एससी, एसटी सदस्यों के रिकॉर्ड प्रतिनिधित्व के साथ सबसे समावेशी होगा। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एससी समुदाय के 12 सदस्य होंगे, जिनमें दो कैबिनेट में शामिल होंगे; मंत्रिपरिषद में आठ सदस्य अनुसूचित जनजाति के होंगे, जिनमें से तीन कैबिनेट में होंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी सरकार में 27 ओबीसी नेता होने की उम्मीद है, जिनमें से पांच कैबिनेट में होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इन लोगों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों ने आगे बताया कि इस बार के कैबिनेट विस्तार में पेशेवरों की संख्या में काफी इजाफा होगा। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में कुल 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर और सात सिविल सेवक होंगे। इस बार मोदी कैबिनेट की औसत आयु को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, विस्तार के बाद 50 वर्ष से कम आयु के 14 मंत्री होंगे, और छह कैबिनेट में होंगे।

    शासन का प्रशासनिक और संघीय अनुभव वाले 39 पूर्व विधायक और चार पूर्व मुख्यमंत्री विस्तारित कैबिनेट का हिस्सा होंगे। वहीं, अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं को भी फेरबदल के बाद अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। जानकारी के अनुसार कैबिनेट में ईसाई, मुस्लिम और सिख समुदायों से एक-एक सदस्य और दो सदस्य बौद्ध समुदाय से होंगे। पूर्वोत्तर भारत से भी कुल पांच मंत्री होंगे।

    इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner