Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मनीष तिवारी का खड़गे को समर्थन, कहा- सुरक्षित हाथों में पार्टी को मिलेगी स्थिरता

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 07:00 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के पलड़े में समर्थन का वजन बढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भी कांग्रेस को खड़गे के हाथों में सुरक्षित बताया है। इससे पहले अशोक गहलोत ने खड़गे के पक्ष में मतदान की अपील की थी

    Hero Image
    मनीष तिवारी ने किया खड़गे का समर्थन

    नई दिल्ली, एएनआई: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के पलड़े में समर्थन का वजन बढ़ता नजर आ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साफतौर पर खड़गे को समर्थन और उनके पक्ष में मतदान की अपील की। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भी कांग्रेस को खड़गे के हाथों में सुरक्षित बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गहलोत ने खड़गे को दिया समर्थन, कहा- वो विपक्ष के रूप में पार्टी को बनाएंगे मजबूत

    कांग्रेस को सुरक्षित हाथों की जरूरत

    मनीष तिवारी ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में एक सुरक्षित हाथों की आवश्यकता है। जो पार्टी को अध्यक्ष के रूप में पार्टी की बिगड़ती स्थिति को स्थिरता दे सके। तिवारी कांग्रेस के जी-23 समूह का हिस्सा हैं। उन्होंने पार्टी में शीर्ष पद के लिए खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन किया है, जबकि उनके समूह के ही सदस्य शशि थरूर भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

    शांत व्यक्तित्व हैं मल्लिकार्जुन खड़गे

    समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में तिवारी ने कहा कि, अगर सभी तथ्यों पर विचार किया जाए तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने जीवन के 50 से अधिक वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा में समर्पित किए हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि, पार्टी को सुरक्षित हाथों की जरूरत है। तिवारी ने बताया कि खड़गे एक शांत व्यक्तित्व हैं, उन्होंने कई साल पार्टी में सबसे निचले पदों पर बिताए हैं। कांग्रेस को स्थिरता की जरूरत है जो मुझे लगता है कि खड़गे प्रदान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़े: खड़गे जीते तो कांग्रेस में सभी स्तरों पर 50 साल से कम उम्र के लोगों को मिलेंगे आधे पद

    खड़गे के प्रस्तावकों में से एक मनीष तिवारी

    बता दें मनीष तिवारी, मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन में प्रस्तावकों में से एक थे। वहीं, जी23 समूह के एक अन्य नेता आनंद शर्मा खड़गे के प्रस्तावक थे। कांग्रेस में सोनिया गांधी की भूमिका पर बात करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि वो हमेशा पार्टी का अहम हिस्सा रहेगी। उन्होंने हमेशा निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। पार्टी में उनकी भूमिका हमेशा रहेगी।