Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Donate For Desh: 'देश के लिए महात्मा गांधी ने भी लिया था चंदा', कांग्रेस के क्राउड फंडिंग अभियान के लॉन्च पर बोले खरगे

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 12:25 PM (IST)

    कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान उन्होंने स्वंतत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी द्वारा लिए गए चंदे का भी जिक्र किया। खरगे ने कहा कि यह पहली बार है कि जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था।

    Hero Image
    कांग्रेस के क्राउड फंडिंग अभियान को मल्लिकार्जुन खरगे ने किया लॉन्च।

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान उन्होंने स्वंतत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी द्वारा लिए गए चंदे का भी जिक्र किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस का 'डोनेट फॉर देश' क्राउड फंडिंग अभियान लॉन्च

    क्राउड फंडिंग अभियान के लॉन्च पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह पहली बार है कि जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं तो आपको उनकी नीतियों पर चलना होगा।

    महात्मा गांधी ने भी लिया चंदा- खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था।

    गरीबों और पिछड़ों के लिए काम कर रही है कांग्रेस- खरगे

    खरगे ने कहा कि यह बहुत खुशी का दिन है कि हमारे पार्टी नेताओं ने एक एप तैयार किया है। मुझे लगता है कि यह पहली बार है, जब कांग्रेस देश के निर्माण के लिए आम लोगों की मदद मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही गरीबों, अनुसूचित जाति, पिछड़ों के हितों के लिए काम कर रही है और वे पहले भी हमारी मदद करते रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये देश के लिए नहीं, वंशवाद के लिए दान है', कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान पर किरण रिजिजू ने कसा तंज

    स्वेच्छा से दान करेगी जनता- खरगे

    उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में लोग स्वेच्छा से आगे आएंगे और देशहित में कांग्रेस को दान देंगे। उन्होंने कहा कि हम आम लोगों से चंदा इकट्ठा करेंगे और उन्हें इस लड़ाई में शामिल करेंगे। हम लोगों को आश्वस्त करेंगे कि केवल एक ही पार्टी है जो गरीबों के लिए लड़ रही है।

    यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: 'विपक्षी सदस्यों का निलंबन किया जाए रद्द' अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी