Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Maharashtra Politics: एक्शन मोड में शरद पवार, 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की सदस्यता की रद

Maharashtra Political Crisis 2023 Live Updates अजित पवार के एनसीपी से बागी होने के बाद शरद पवार ने आज कराड में रैली को संबोधित किया। पवार ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी तोड़ने की कोशिश की है, उन्हें उनकी असली जगह दिखाई जाएगी।

By Mahen KhannaMon, 03 Jul 2023 07:38 PM (IST)
News Article Hero Image

मुंबई, एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से बागी हुए अजित पवार पर अब शरद पवार एक्शन लेने के मूड में आ गए हैं। एनसीपी ने बागी अजित पवार और 8 अन्य विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र भेजा है।

इसी के साथ चुनाव आयोग को एक मेल भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि एनसीपी की बागडोर इस समय पार्टी प्रमुख शरद पवार के हाथ में ही है।
बता दें कि बीते दिन एनसीपी नेता अजित पवार अपने समर्थन वाले 40 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। अजित ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ली। इसके साथ ही 8 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Maharashtra Politics Live NCP

3 Jul 20237:38:36 PM
महाराष्ट्र में जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार: शिंदे

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि अजित पवार ने विकास के एजेंडे का समर्थन कर रहे हैं। प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 

#WATCH | "...Ajit Pawar has said that he is supporting the agenda of development...State cabinet expansion will happen soon": Maharashtra CM Eknath Shinde pic.twitter.com/Nq9ss4locP

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20237:34:13 PM
अजित पवार के योगदान को नजरअंदाज नहीं कर सकते: मिटकारी

एनसीपी अजित पवार गुट के प्रवक्ता अमोल मिटकारी ने अपने एक बयान में कहा कि यह गठबंधन एनसीपी के 40 विधायकों के समर्थन से हुआ। शरद पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन हम अजित पवार के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने 40 साल तक एनसीपी के लिए काम किया। 

#WATCH | ..." This alliance happened with the support of 40 NCP MLAs...Sharad Pawar is senior leader of NCP but we can't ignore the contributions of Ajit Pawar either, he worked for 40 years for NCP...": Amol Mitkari, NCP (Ajit Pawar faction) spokesperson pic.twitter.com/2jXb0LdDKi

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20237:11:20 PM
राकांपा में विभाजन: ठाणे शहर इकाई के प्रमुख आनंद परांजपे बर्खास्त

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अपनी ठाणे शहर इकाई के अध्यक्ष और पूर्व सांसद आनंद परांजपे को पद से हटा दिया। राकांपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अवहाद ने परांजपे की बर्खास्तगी की जानकारी ट्वीट करते हुए उस तस्वीर के साथ दी, जिसमें वे रविवार को पार्टी तोड़कर एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार को बधाई दे रहे हैं।

3 Jul 20236:23:05 PM
एमके स्टालिन ने शरद पवार को दिया समर्थन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में आंतरिक विभाजन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को अपना समर्थन दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार विधायकों के एक समूह के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए हैं।

3 Jul 20236:06:22 PM
दो-चार लोगों को तोड़ने से पार्टी नहीं टूटेगी: संजय राउत

शिव सेना उद्धव गुट के  नेता संजय राउत का कहना है कि NCP में कुछ लोगों ने एक फैसला लिया है, जो की पार्टी लाइन से हटकर है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जोड़-तोड़ की राजनीति करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दो-चार लोगों को तोड़ने से पार्टी नहीं टूटेगी।

#WATCH | Delhi: Sanjay Raut, Shive Sena (UBT) leader, says, "In (Sharad) Pawar's party some people have taken a decision, that is interdisciplinary, reaction happens...Wherever the BJP can break the party it will try to break it till 2024...ED, CBI, income tax, a game is going… pic.twitter.com/UyLHIEOMEZ

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:52:17 PM
जयंत पाटिल को उनकी जिम्मेदारियों से किया गया मुक्त: प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने जयंत पाटिल को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह अब सुनील तटकरे को एनसीपी का महाराष्ट्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

We are relieving Jayant Patil of his responsibilities and in his place, I am appointing Sunil Tatkare as Maharashtra President of NCP, says party leader Praful Patel pic.twitter.com/5PkgxH5nSZ

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:49:16 PM
हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई: अजीत पवार

अजीत पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई है। जिसके बाद उन्होंने जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एक आवेदन भेजा है।

I have come to know from media reports that action is been taken against our 9 MLAs. In this context, we have sent an application to Maharashtra Assembly Speaker to disqualify Jayant Patil and Jitendra Awhad: NCP leader & Maharashtra Deputy CM, Ajit Pawar pic.twitter.com/sGfXbnBiZU

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:26:44 PM
शरद पवार हमें आशीर्वाद दें: प्रफुल्ल पटेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से अनुरोध किया है कि वो उन्हें अपना आशीर्वाद दें। साथ ही उन्होंने शरद पवार को अपना गुरु भी बताया है।

We request him (Sharad Pawar) with folded hands to give us his blessings as he is our guru: NCP leader Praful Patel https://t.co/CJqKZprRs8

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:26:44 PM
अजित पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया: प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने बताया है कि अजित पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। हमने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। 

Ajit Pawar has been unanimously elected as the leader of the legislature party. We have informed Maharashtra Assembly Speaker about our decision: NCP leader Praful Patel pic.twitter.com/QifP94eQ9f

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:26:43 PM
शरद पवार ही होंगे एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: अजित पवार

मीडिया को संबोधित करते हुए अजित पवार ने एक सवाल के जवाब में साफ किया कि शरद पवार ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

Maharashtra | "Have you forgotten that Sharad Pawar is the party's national president?," says Ajit Pawar on being asked who will be NCP national president now. pic.twitter.com/ypj9OuklCp

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:26:43 PM
अनिल भाईदास पाटिल राकांपा का मुख्य सचेतक नियुक्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि हमने महाराष्ट्र की भलाई के लिए फेरबदल का यह फैसला लिया है।

We've taken this decision for the betterment of Maharashtra, says Ajit Pawar, NCP leader & Deputy CM. pic.twitter.com/ll8GLJtKyX

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20235:26:42 PM
तटकरे ने जिला परिषद नेताओं की बैठक बुलाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी-अजित पवार गुट के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वो महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों और जिला परिषद नेताओं की एक बैठक भी बुलाई है।

3 Jul 20235:26:25 PM
अनिल भाईदास पाटिल राकांपा का मुख्य सचेतक नियुक्त

प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की है कि अनिल भाईदास पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। 

Anil Bhaidas Patil appointed as the chief whip of NCP in Maharashtra Legislative Assembly: Party leader Praful Patel pic.twitter.com/hAkUBQhxoz

— ANI (@ANI) July 3, 2023
 

3 Jul 20235:23:31 PM
सुनील तटकरे होंगे एनसीपी, महाराष्ट्र के नए प्रदेश अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुनील तटकरे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। जबकि कुछ ही देर पहले शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे की NCP सदस्यता रद करने के आदेश जारी किए हैं।

3 Jul 20235:05:03 PM
सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की सदस्यता की रद

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की सदस्यता रद करने के आदेश दिए हैं। पवार ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि मैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं।

I, as the National President, Nationalist Congress Party hereby order removal of the names of Shri Sunil Tatkare and Shri Praful Patel from the Register of Members of NCP Party for anti-party activities.@praful_patel @SunilTatkare

— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) July 3, 2023

3 Jul 20234:37:41 PM
शरद पवार एक ताकत हैं : लालू प्रसाद यादव

महाराष्‍ट्र में मचे सियासी घमासान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, शरद पवार एक हैसियत और ताकत हैं। पीएम मोदी ने उस ताकत को हिलाने की कोश‍िश की लेकिन कुछ होगा नहीं। सब नाकाम होगा।

#WATCH | "Sharad Pawar ek haisiyat hein aur takat hein and PM Modi tried to shake him, but nothing will happen, everything will fail": RJD leader Lalu Yadav pic.twitter.com/AFLWzzt2JY

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 20234:13:24 PM
एनसीपी ने अजित पवार और 8 विधायकों को भेजा पत्र

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अजित पवार और 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्य अनुशासन समिति के प्रस्ताव के संबंध में पत्र भेजा।

Maharashtra | NCP sends letter to Ajit Pawar & 8 MLAs regarding resolution by State Discipline Committee to move disqualification proceedings against them pic.twitter.com/l56HufASRC

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 20233:46:49 PM
शरद पवार बोले- जल्द ठीक होंगे पार्टी के हालात

शरद पवार ने कहा कि मेरे पास पहले विधायकों के जाने के 2-3 पुराने अनुभव हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नतीजे अच्छे होंगे।

3 Jul 20233:16:18 PM
प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल बागी विधायकों पर करेंगे कार्रवाई

 एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने कल महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली।

3 Jul 20233:01:46 PM
अरविंद सावंत का पीएम मोदी पर वार

 उद्वव ठाकरे के गुट के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि तीन दिन पहले पीएम मोदी NCP का नाम लेकर कहते हैं कि इन्होंने 75 हजार करोड़ का घोटाला किया है और फिर अगले ही दिन NCP नेता को अपने पार्टी में शामिल कर लेते हैं। लोग ये जानते हैं कि जो भ्रष्ट थे वो अब मंत्री हैं..हमें बीजेपी से इसका जवाब चाहिए।

3 Jul 20232:46:02 PM
Maharashtra Politics Live राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस कार्यालय से प्रफुल्ल पटेल का फोटो हटाया गया
दिल्ली में राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस कार्यालय से एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का फोटो हटा दिया गया है। एनसीपी की छात्र शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन ने कहा कि हमने प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी छोड़ने वाले अन्य सभी नेताओं का फोटो फ्रेम हटा दिया क्योंकि वे अब एनसीपी परिवार का हिस्सा नहीं हैं।
3 Jul 20232:41:31 PM
Maharashtra Politics Live 24 घंटे में अजित खेमे को झटका

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर उलटफेर देखने को मिला है। बीते दिन अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सांसद अमोल कोल्हे फिर शरद पवार के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो जनता के साथ धोखा था। अमोल ने कहा कि वे कल शरद पवार से भेंट करेंगे।

3 Jul 20232:07:06 PM
सांसद सुनील तटकरे के साथ अजित और भुजबल ने फडणवीस से की मुलाकात

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और लोकसभा सांसद सुनील तटकरे के साथ आज मुंबई में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। एनसीपी नेता सुनील तटकरे की बेटी और विधायक अदिति तटकरे को कल शिंदे-भाजपा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

#WATCH | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar along with NCP leaders Praful Patel, Chhagan Bhujbal and Lok Sabha MP Sunil Tatkare met Dy CM Devendra Fadnavis in Mumbai today

NCP leader Sunil Tatkare's daughter & MLA, Aditi Tatkare was inducted into the Shinde-BJP cabinet yesterday pic.twitter.com/TU8dYP6rqD

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20231:32:47 PM
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी फडणवीस के घर पहुंचे

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस के आवास पहुंचे जहां डिप्टी सीएम अजीत पवार और अन्य एनसीपी नेता मौजूद हैं।

 

#WATCH | Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narwekar reaches the residence of Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis where Deputy CM Ajit Pawar and other NCP leaders are present. pic.twitter.com/9bDUrAncLb

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 20231:31:33 PM
NCP Political Crisis अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एक्शन मोड में

शरद पवार के बाद अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम ने शाम चार बजे पार्टी सांसदों और विधायकों को बुलाया है। माना जा रहा है कि बैठक में आगे की रणनीति तैयार होगी।

3 Jul 20231:18:56 PM
Maharashtra पांच जुलाई को NCP की बैठक, बागी बोले- जिसके पास होंगे ज्यादा विधायक, वहीं हमारा नेता

अजित पवार के समर्थक NCP नेता उमेश पाटिल ने कहा कि पार्टी की बैठक 5 जुलाई को बुलाई गई है, जिसमें सभी कार्यकर्ता आएंगे। यह कार्यकर्ता के ऊपर निर्भर करता है कि वे किस बैठक में शामिल होंगे। अजीत पवार ने कार्यकर्ताओं को बुलाया है। सबसे ज़्यादा विधायक जिस गुट के पास रहेंगे उसे पार्टी का नेता माना जाएगा।

3 Jul 202312:55:21 PM
Maharashtra Political Crisis Live: फड़णवीस के आवास पहुंचे अजित पवार और छगन भुजबल

महाराष्ट्र के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री अजित पवार, राकांपा नेता छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल मुंबई में उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के आवास पर पहुंचे।

#WATCH | Newly inducted Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, NCP leaders Chhagan Bhujbal and Praful Patel reach the residence of Deputy CM Devendra Fadnavis in Mumbai. pic.twitter.com/zM8pl9kQ9o

— ANI (@ANI) July 3, 2023

3 Jul 202312:42:44 PM
Maharashtra Politics Live एनसीपी को दोबारा खड़ी करूंगाः शरद पवार

अपने समर्थकों को भावनात्मक रूप से संबोधित करते हुए शरद पवार ने आज कहा कि भाजपा सभी विपक्षी दलों को "नष्ट" करने की कोशिश कर रही है, लेकिन राकांपा डरेगी नहीं और मैं इसका पुनर्निर्माण करके दोबारा खड़ी करूंगा।

3 Jul 202312:39:27 PM
Maharashtra Political Crisis अजित पर बरसे शरद पवार

Maharashtra Political Crisis Live Updates अजित पवार के एनसीपी से बागी होने के बाद शरद पवार ने आज जमकर हमला बोला। शरद पवार ने कराड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पार्टी तोड़ने की कोशिश की है, उन्हें उनकी असली जगह दिखाई जाएगी।   

3 Jul 202312:15:31 PM
Maharashtra Politics Live धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रहीः शरद पवार

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

3 Jul 202312:10:33 PM
कराड में गरजे शरद पवार

कराड में शरद पवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ।

3 Jul 202311:48:41 AM
Maharashtra Politics Live यशवंतराव चव्हाण को शरद पवार ने पुष्पांजलि अर्पित की

एनसीपी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के कराड में यशवंतराव चव्हाण समाधि पहुंच गए हैं। एनसीपी प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र के कराड में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण को पुष्पांजलि अर्पित की।

#WATCH | NCP chief Sharad Pawar and senior Congress leader Prithviraj Chavan pay floral tribute to former Maharashtra CM Yashwantrao Chavan in Karad, Maharashtra. pic.twitter.com/40IZNV5Ch9

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 202311:44:39 AM
NCP Political Crisis कांग्रेस ने अशोक पट्टन को विधानसभा में चीफ व्हीप बनाया

महाराष्ट्र कांग्रेस ने अशोक पट्टन को विधानसभा में चीफ व्हीप और सलीम अहमद को विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में नामित किया।

3 Jul 202311:35:10 AM
Maharashtra Politics Live प्रफुल्ल पटेल ने दिल्ली जाने पर तोड़ी चुप्पी

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बनाने पर कहा कि हम NCP हैं और वही रहेंगे। उन्होंने इसी के साथ मोदी सरकार में शामिल होने पर भी चुप्पी तोड़ी। पटेल ने कहा कि हम अभी तय करेंगे कि मुझे दिल्ली जाना है या नहीं। हमने दिल्ली के बारे में कोई चर्चा नहीं की है, हमने केवल महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने के बारे में चर्चा की है।

3 Jul 202311:20:01 AM
Maharashtra Political Crisis नवनियुक्त मंत्रियों ने अजित पवार से की मुलाकात

नवनियुक्त मंत्रियों और अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की।

#WATCH | Newly inducted ministers and other leaders meet Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar at his residence in Mumbai. pic.twitter.com/uL09LBfNy3

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 202311:03:03 AM
संजय राउत का दावा सच हो जाए- एनसीपी MLC

 एनसीपी के विधान पार्षद (MLC) अमोल मितकारी ने दावा किया कि अभी कई विधायक अजित पवार गुट में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कल अजित पवार को 35 विधायकों ने समर्थन दिया था, वे आज भी अजित दादा के साथ हैं। अमोल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि संजय राउत ने जो कहा है वो सच हो जाए। बता दें कि संजय राउत ने दावा किया है कि भाजपा एकनाथ शिंदे को हटाकर अजित पवार को सीएम बनाने जा रही है।

#WATCH | NCP MLC Amol Mitkari, says "I am here since yesterday, several MLAs are coming to meet us. Those 35 MLAs who supported Ajit Pawar yesterday are with Ajit Dada even today. There are more leaders who are joining us. I was with NCP and I will be with NCP always. It is not… pic.twitter.com/tm07CnOOMB

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 202310:56:06 AM
'एक हो ठाकरे परिवार' मुंबई में लगे पोस्टर

 महाराष्ट्र में सियासी बवंडर के बीच एमएनएस (MNS) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पोस्टर लगाकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को एक साथ आने की अपील की है।

#WATCH | MNS workers put up posters in Mumbai calling for MNS chief Raj Thackeray and Uddhav Thackeray to unite amidst the political situation in Maharashtra.

(Source: MNS) pic.twitter.com/1Mx9IkVz0K

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 202310:33:13 AM
Maharashtra Politics Live बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता बोले- बंगाल में भी होगा महाराष्ट्र जैसा खेल

महाराष्ट्र की राजनीति पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार का भी बयान सामने आया है। मजूमदार ने कहा कि शरद पवार अपनी बेटी को राजनीति में लाना चाहते थे। इस कारण पार्टी के पुराने दिग्गज नेता और अजित पवार नाराज थे और वो NDA में शामिल हो गए। इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी अपने भतीजे को राजनीति में लाना चाहती हैं। TMC के सभी दिग्गज नेता जिन्होंने अपने हाथों से पार्टी को खड़ा किया वो नाराज हैं। इस पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी हारेगी और ठीक महाराष्ट्र की राजनीति जैसी चीजें पश्चिम बंगाल में होंगी।

3 Jul 202310:19:30 AM
Maharashtra NCP Political Crisis Live अब शिंदे गुट महाराष्ट्र में काफी मजबूत हुआः पशुपति पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी एनसीपी मामले पर शरद पवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से शरद पवार ने पार्टी का कमान अपनी बेटी  सुप्रिया सुले को दिया तभी से अजित पवार नाराज चल रहे थे। अब शरद पवार बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं और पार्टी के विधायकों का बहुमत अजित पवार के साथ है। ये बहुत पहले से होना था और अब शिंदे गुट महाराष्ट्र में काफी मजबूत गुट मना जाएगा और आगामी चुनाव में शिंदे गुट की प्राथमिकता अधिक होगी।

3 Jul 20239:52:49 AM
Maharashtra Politics News कराड में रैली को संबोधित करेंगे शरद पवार

NCP प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड का आज दौरा करेंगे। पवार इसी के साथ आज एक रैली को संबोधित भी करेंगे। एनसीपी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो आज सुबह 10 बजे अपने राजनीतिक गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के प्रीति-संगम स्मारक का दौरा करेंगे। 

3 Jul 20239:39:29 AM
Maharashtra Politics Live बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक संसद सत्र तक स्थगित

एनसीपी में टूट के बाद विपक्षी एकता को एक और झटका लगा है। पटना के बाद अब बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक संसद सत्र तक स्थगित कर दी गई है। 

3 Jul 20239:35:21 AM
Maharashtra Political Crisis महाराष्ट्र का सीएम जल्द बदलेगाः संजय राउत

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है। राउत ने कहा कि आज मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और 16 विधायक अयोग्य घोषित होने जा रहे हैं।

#WATCH | Uddhav Thackeray faction leader and MP Sanjay Raut, says "Today I am saying this in front of the camera, the Chief Minister of Maharashtra is going to change. Eknath Shinde is being removed. Eknath Shinde and the 16 MLAs are going to be disqualified" pic.twitter.com/R0YI0MwQwR

— ANI (@ANI) July 3, 2023
3 Jul 20239:33:41 AM
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी एकता पर तंज

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी एकता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन एक्सप्रेस पटना से बंगलौर भी नहीं पहुंच सकी। दूल्हे का नाम आते ही बाराती गायब होना शुरू हो गए हैं।

3 Jul 20239:25:34 AM
Maharashtra Political Crisis शरद पवार के बिना एनसीपी नहीं

महाराष्ट्र मुद्दे पर एनसीपी युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि बागी होना अजित पवार का निजी फैसला है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हम बस इतना जानते हैं कि पूरी पार्टी पवार साहब के साथ खड़ी है। पवार साहब के बिना, कोई एनसीपी नहीं है।  

3 Jul 20239:13:25 AM
सुप्रिया सुले बोलीं- मैं अपने भाई से अब लड़ नहीं सकती
अजित पवार के महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि अजित पवार का एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल होना दुखद है, लेकिन उनके साथ उनके रिश्ते वैसे ही बने रहेंगे।
3 Jul 20238:48:26 AM
शरद पवार अपने घर से रवाना हुए

शरद पवार पार्टी नेताओं के साथ बैठक के लिए अपने घर से रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि शरद बैठक में कोई नई रणनीति बना सकते हैं।

#WATCH | Pune: NCP chief Sharad Pawar leaves from his residence.#MaharashtraPolitics pic.twitter.com/nxbBAz0MRl

— ANI (@ANI) July 3, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us