Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Political Crisis: शिवसेना का कोई विधायक हमारे संपर्क में नहीं, भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा नहीं कर रही: केंद्रीय मंत्री दानवे

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 06:53 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल (Raosaheb Patil Danve) दानवे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट शिवसेना का आंतरिक मामला है और भाजपा राज्य में सरकार गठन का दावा पेश नहीं कर रही है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट शिवसेना का आंतरिक मामला है: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल

     मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम के बीच शिवसेना ने आज साफ कर दिया है कि उद्धव ठाकरे फिलहाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकारी आवास 'वर्षा'  (Varsha Bungalow) से निकलकर अपने निजी बंगले 'मातोश्री' ( Matoshree) पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे (Raosaheb Patil Danve) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट शिवसेना का आंतरिक मामला है और भाजपा राज्य में सरकार गठन का दावा पेश नहीं कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमने एकनाथ शिंदे से बात नहीं की: रावसाहेब पाटिल दानवे

    पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले दानवे ने मीडिया से कहा कि शिवसेना का कोई भी विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं है। रेल राज्य मंत्री दानवे ने कहा, 'हमने एकनाथ शिंदे से बात नहीं की है। यह शिवसेना का आंतरिक मामला है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम सरकार बनाने का दावा नहीं कर रहे हैं।'

    अप्राकृतिक गठबंधन' से बाहर निकलने था जरुरी: एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र में तेज होते राजनीतिक संकट के बीच, शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि 'अप्राकृतिक गठबंधन' से बाहर निकलने के लिए और पार्टी के अस्तित्व के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान केवल घटक दलों को ही फायदा हुआ है।

    उद्धव ठाकरे ने दिया भावुक संदेश

    बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकरे सरकारी आवास से निकलने से पहले भावुक संदेश देते हुए कहा, 'जो जाना चाहे, वो जा सकता है।' मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है तो वह पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को भी तैयार हैं। बताते चलें कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार के सामने संकट बुधवार को और गहरा गया जब एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनके पास छह से सात निर्दलीय विधायकों सहित 46 विधायकों का समर्थन है।