Tribute to Bal Thackeray: बाल ठाकरे को एकनाथ शिंदे ने किया याद, गुरु पूर्णिमा के मौके पर दी श्रद्धांजलि
आज गुरु पूर्णिमा है। इस मौके पर लोग अपने गुरुओं को याद करते हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना में बगावत की शुरुआत करने और राज्य की सत्ता में मुख्यमंत्री के तौर आने वाले एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर बाल ठाकरे को याद किया।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे को याद किया और श्रद्धांजलि दी। शिंदे ने कहा, 'यह केवल उनकी ही आशीर्वाद का परिणाम है कि मैं आज आपके सामने बतौर मुख्यमंत्री खड़ा हूं।' शिवसेना में बगावत की शुरुआत करने वाले एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। बता दें कि महाभारत के रचयिता वेद व्यास की जयंती के मौके पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुभकामनाएं दी और भारत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद से देश को ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।
Greetings on Guru Purnima. This is a day of expressing gratitude to all exemplary Gurus who have inspired us, mentored us and taught us so much about life. Our society attaches immense importance to learning and wisdom. May the blessings of our Gurus take India to newer heights.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुभकामनाएं। यह दिन सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का है जिन्होंने हमें प्रेरित किया, सही राह दिखाई और जीवन के बारे में काफी कुछ सिखाया। हमारे गुरुओं के आशीर्वाद से देश नई ऊचाईयों पर पहुंचे।'
आषाढ़ के महीने में मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा
हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ के महीने में मनाई जाती है। इस त्योहार को व्यास पूर्णिमा के तौर पर भी जानते हैं जिसे इस साल 13 जुलाई, बुधवार को मनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस दिन वेद व्यास की जयंती होती है जो ग्रंथ महाभारत के लेखक हैं। उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है। इस मौके पर लोग अपने शिक्षकों और गुरुओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।