Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिलेगा एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM (IST)

    एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2019 का एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

    MP : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिलेगा एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड

    भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2019 का एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड 'इनोवेशन इन गुड गवर्नेंस" के लिए प्रदान किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने कार्यकाल में नवाचारों के लिए चौहान को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू 28 फरवरी को उन्हें यह अवार्ड प्रदान करेंगे। यह अवार्ड सुशासन की दिशा में उनकी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। चौहान के कार्यकाल में मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी देने वाला देश का पहला राज्य बना था। जनशिकायत निवारण के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की थी।

    अपने कार्यकाल में समाज के विभिन्न् वर्गों की पंचायतों का आयोजन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके सुझावों के आधार पर योजनाएं तैयार की थीं। उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की स्थापना भी की।

    उन्होंने अपने कार्यकाल में 100 प्रतिशत शासकीय भुगतान को ई-भुगतान के माध्यम से सुनिश्चित किया था। इसके साथ ही समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया और जिलेवार समाधान पोर्टल की व्यवस्था दी थी।

     

    comedy show banner
    comedy show banner