एमपी कांग्रेस ने किया 71 जिलाध्यक्षों का एलान, दिग्विजय सिंह के बेटे को गुना की कमान; देखें पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिससे अब उनके पास दोहरी जिम्मेदारी होगी। वहीं आगर-मालवा के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़े बदलाव करते हुए लंबे इंतजार के बाद शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर कार्यरत चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं आगर-मालवा के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। चौकसे के पास अब दोहरी जिम्मेदारी हो गई है। ऐसे में एक पद व एक विधान के फॉर्मूले को लागू किया जाएगा।
कांग्रेस ने फेसबुक पर दी जानकारी
एमपी कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरुप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियन के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।