विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र के लिए 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी की, इन नेताओं को मिली जगह

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Sun, 05 May 2024 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 11:45 AM (IST)

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय ...और पढ़ें

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सूची में पांच महिलाओं को मिली जगह
  2. 7 मई को महाराष्‍ट्र की 11 सीटों पर होगा चुनाव

एएनआई, मुंबई। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रमेश चेन्‍नि‍थला और अन्य पार्टी नेता प्रचार करेंगे।

स्‍टार प्रचारकों में गांधी परिवार से सोन‍िया और प्र‍ियंका को मिलाकर कुल पांच महिलाओं को जगह मिली है। लिस्‍ट में नानाभाऊ पटाेले, बालासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, मुकुल वासनि‍क, अविनाश पांडे, इमरान प्रतापगढ़ी, माणिक राव ठाकरे, वर्षाताई गायकवाड़, सतेज (बंटी) पाटिल, चंद्रकांत, यशोमती ठाकुर, शिवाजी राव मोघे शामिल हैं।

स्‍टार प्रचारकों में इन्‍हें भी मिली जगह

इसके अलावा आरिफ नसीम खान, अमित देशमुख, कुणाल पाटिल, हुसैन दलवई, रमेश बागवे, विश्‍वजीत कदम, कुमार केतकर, भालचंद्र मुंगेरकर, अशोक भाई जगताप, राजेश शर्मा, मुजफ्फर हुसैन, अभिज‍ित वंजारी, रामहिर रूपंवर, अतुल लोंढे, सचिन सावंत, इब्राहिम शेख (भाईजान), सुन‍िल अहिरे, वजाहत मिर्जा, अनंत ग‍ड्गिल और संध्‍याताई सवालखे को स्‍टार प्रचारक बनाया गया है। 

महाराष्‍ट्र में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

कांग्रेस यहां महा विकास अघाड़ी में शामिल है, जि‍समें एनसीपी शरतचंद्र पवार और श‍िवसेना उद्धव बाल ठाकरे साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्‍ट्र की 48 सीटों पर बंटवारा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) 21 सीट, कांग्रेस 17 सीट और एनसीपी (एसपी) 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं विरोधी गठबंधन एनडीए ने भी सभी सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं।

तीसरे चरण में महाराष्‍ट्र की 11 सीटों पर वोटिंग

देशभर में कई राज्‍यों में तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94 सीटों पर वोट‍िंंग है। इस चरण में बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में वाेटिंग होगी। तीसरे चरण में महाराष्‍ट्र में 11 सीटों बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले पर वोटिंग हाेगी

महाराष्‍ट में दो चरणों में 13 सीटों पर हो चुका चुनाव

महाराष्‍ट्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी। इनमें चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक और नागपुर शामिल थी।

दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महाराष्‍ट्र की आठ सीटों में पश्चिमी विदर्भ की बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीट और मराठवाड़ा की हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीटों पर मतदान हुआ था। अब तक दो चरणों में यहां की कुल 13 सीटों पर चुनाव संपन्‍न हो चुके हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।