Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा ने जीती उत्तरी गोवा सीट, दक्षिणी गोवा से कांग्रेस को मिली जीत

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:43 PM (IST)

    भाजपा उम्मीदवार श्रीपद नाइक ने उत्तर गोवा लोकसभा क्षेत्र से लगातार छठी जीत दर्ज की। दक्षिणी गोवा सीट कांग्रेस के विरियाटो फर्नांडिस ने जीती। गोवा की दो संसदीय सीटों - उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा के लिए सात मई को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार श्रीपद नाइक ने उत्तरी गोवा सीट पर 113621 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत खलप को हराया।

    Hero Image
    भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने उत्तर गोवा लोकसभा क्षेत्र से लगातार छठी जीत दर्ज की।

    पीटीआई, पणजी। भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने उत्तर गोवा लोकसभा क्षेत्र से लगातार छठी जीत दर्ज की। दक्षिणी गोवा सीट कांग्रेस के विरियाटो फर्नांडिस ने जीती। गोवा की दो संसदीय सीटों - उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा के लिए सात मई को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार श्रीपद नाइक ने उत्तरी गोवा सीट पर 1,13,621 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत खलप को हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइक को 2,53,812 वोट मिले, वहीं खलप को 1,40,191 वोट मिले। यह लगातार छठी बार है जब नाइक ने भाजपा के टिकट पर उत्तरी गोवा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता है। दक्षिण गोवा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार फर्नांडिस ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की पल्लवी डेम्पो को 14,216 मतों के अंतर से हराया। फर्नांडिस को 2,16,022 वोट मिले, जबकि डेम्पो को 2,01,806 वोट मिले।