Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सिर्फ बातें नहीं व्यवहार में भी...' कांग्रेस को तीन राज्यों में मिली हार तो TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने दी डाली ये नसीहत

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 02:49 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं विश्वास करने या विश्वास करना बंद करने वाला कोई नहीं हूं। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता लेती है। अगर कांग्रेस चाहती है कि सभी एकजुट हों और भाजपा से लड़ें तो मैं ऐसा करूंगा। 6 दिसंबर को दिल्ली में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की मीटिंग होने वाली है।

    Hero Image
    Abhishek Banerjee: कांग्रेस को मिली तीन राज्यों में हार पर टीएमसी नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, कोलकाता। Lok Sabha Election 2024। कांग्रेस को राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। तीनों राज्य में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर ली है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी एकजुट हों और भाजपा से लड़ें: अभिषेक बनर्जी

    सोमवार को टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा,"कांग्रेस पार्टी पर टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कहते हैं, "मैं विश्वास करने या विश्वास करना बंद करने वाला कोई नहीं हूं। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता लेती है। अगर कांग्रेस चाहती है कि सभी एकजुट हों और भाजपा से लड़ें, तो मैं ऐसा करूंगा।"

    अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने आगे कहा,"मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ज्यादा समय नहीं है। सभी को एक साथ लाने का प्रयास शुरू हो गया है। यदि आप चाहते हैं कि सभी एक साथ लड़ें, तो यह आपके कार्य और व्यवहार में यह दिखना होना चाहिए, आपके शब्दों में नहीं।"

    भाजपा को चुनौती देने के लिए बना आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन

    आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन बनाया। कांग्रेस इस गठबंधन की अगुआई कर रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में पीएम पद का चेहरा अभी तक विपक्षी गठबंधन ने उजागर नहीं किया है। 6 दिसंबर को दिल्ली में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की मीटिंग होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस की बुरी हार में अपनी जीत देख रहे JDU-RJD, सीटों के बंटवारे के लिए अब 'जमीन' पर होगी बात