Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: 2029 में भी मोदी ही होंगे BJP के PM उम्मीदवार, अमित शाह ने इशारों-इशारों में कर दिया एलान

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 08 Mar 2024 06:08 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी पर चार आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप कोई नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण आतंकवाद समेत कोई भी समस्या हो दुनिया समाधान के लिए मोदी की तरफ देखती है। शाह ने कहा कि मैंने पीएम को सुबह पांच बजे से रात के एक बजे तक देश के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हुए देखा है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी को लेकर शाह का बड़ा एलान।

    पीटीआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले 10 साल तक तो नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे। देश के कोने-कोने में जनता मोदी के समर्थन में खड़ी है। शाह ने इसके साथ ही इशारों-इशारों में कह दिया कि अगली बार भी मोदी ही भाजपा के पीएम उम्मीदवार होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी ने दिन रात देश के लिए काम कियाः शाह

    केंद्र में 10 साल से मोदी सरकार है, लेकिन पीएम मोदी पर चार आने के भ्रष्टाचार का भी कोई आरोप विपक्षी नहीं लगा पाए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। यहां एक कार्यक्रम में शाह ने कहा,

    मोदी ने 40 साल से केवल और केवल देश की जनता के लिए काम किया है। गुजरात के सीएम और फिर देश के प्रधानमंत्री रहते कुल 23 साल के कार्यकाल में मैंने उन्हें एक दिन भी छुट्टी लेते हुए नहीं देखा है। सुबह पांच बजे से रात के एक बजे तक देश के लिए नि:स्वार्थ भाव से मैंने उन्हें काम करते हुए देखा है। पूरी दुनिया में पर्यावरण, आतंकवाद या विवादों से संबंधित कोई भी समस्या हो, दुनिया मोदी की राह देखती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलती है।

    शाह ने इसी के साथ परिवारवादी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियों का लक्ष्य कभी भी देश, देश के गरीब, देश की जनता, देश का सम्मान नहीं रहा है। उनका लक्ष्य केवल और केवल अपने बेटे-बेटियों को राजनीति में उच्चस्थ स्थान पर बैठाना रहा है।

    उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले कर घर में बैठे हुए लोग जांच से डरते हैं और इसीलिए ये लोग सीबीआइ और ईडी जैसी एजेंसियों का का हौव्वा खड़ा करते हैं। बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी शाह ने जमकर हमला बोला।

    ममता पर बोला हमला

    शाह ने आगे ममता पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में भ्रष्ट शासन है, धर्म के आधार पर तुष्टीकरण किया जा रहा है जो अन्यायपूर्ण है। देश की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है कि बदलाव हो और भाजपा इसी बदलाव के लिए लड़ रही है।

    शाह ने कहा कि संदेशखाली की घटना ने बंगाल के शासन को 100 प्रतिशत एक्सपोज कर दिया है। मैं बंगाल के लोगों से भी अनुरोध करता हूं कि वे हमारा समर्थन करें। हम बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने वहां 18 सीटें जीती थीं, इस बार हम 25 का आंकड़ा पार करेंगे।

    पहले हमारे पास दो विधायक थे लेकिन वहां अब हमारे पास 77 विधायक हैं। हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में घुसपैठ राज्य प्रायोजित घुसपैठ है। वहां अपना वोट बैंक बढ़ाने और राजनीतिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगाया जा रहा है।

    गृह मंत्री ने ये भी कहा

    • लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू किया जाएगा। यह देश का कानून है, इसे कोई नहीं रोक सकता, यह पत्थर की लकीर है।
    • समान नागरिक संहिता सिर्फ भाजपा का एजेंडा ही नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक सभा का दृष्टिकोण भी है और संविधान के अनुच्छेद 44 में शामिल है।
    • बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं का धर्म के आधार पर शोषण हुआ है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और बंगाल में परिवर्तन करके रहेंगे।
    • कांग्रेस के भारत जोड़ो के बैनर तले भारत तोड़ो की एक्सरसाइज चल रही है।
    • केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकवाद के लिए आने वाले फंडिंग को समाप्त कर दिया है।
    • मोदी 3.0 में आने वाले तीन साल के अंदर देश नक्सलवाद से पूर्णतया मुक्त हो जाएगा।
    • मोदी सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है जिसमें 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं।