Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'न्याय गीत', दो मिनट 34 सेकंड के वीडियो में बताई सभी गारंटियां

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:00 AM (IST)

    Congress Election Song न्याय गीत में कांग्रेस के पांच न्याय और युवाओं के लिए दी गई गारंटी को बताया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने इस गीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया। गांधी ने एक्स पर न्याय गीत साझा करते हुए पोस्ट किया जो पीछे रह गए हैं अपने पूरे होंगे उनके भी सपने!

    Hero Image
    Congress Election Song कांग्रेस ने जारी किया चुनावी गाना।

    पीटीआई, नई दिल्ली। Congress Election Song कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 'न्याय गीत' जारी किया। इसमें पार्टी के 'पांच न्याय' और युवाओं के लिए दी गई 'गारंटी' का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने इस गीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे होंगे सपने...

    गांधी ने एक्स पर न्याय गीत साझा करते हुए पोस्ट किया, जो पीछे रह गए हैं अपने, पूरे होंगे उनके भी सपने! न्याय का यह गीत वंचितों के जीवन में आने वाली, रोशनी भरी सुबह का संगीत है। दो मिनट और 34 सेकंड के वीडियो में युवाओं के लिए पांच न्याय और गारंटी के बारे में जिक्र किया गया है।

    कांग्रेस द्वारा घोषित न्याय के पांच स्तंभों में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय शामिल हैं। कांग्रेस ने युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ अप्रेंटिसशिप' की गारंटी दी है।