Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Bypoll Results 2024: वायनाड में प्रियंका गांधी की चली आंधी, 3 लाख वोटों सें चल रहीं आगे; तीसरे नंबर पर BJP उम्मीदवार

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 11:46 AM (IST)

    वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है। इस बार यहां से 16 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनमें से ज्यादातर निर्दलीय हैं। इस सीट पर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की प्रियंका गांधी वाद्रा वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है।

    Hero Image
    Maharashtra by Election result / Kerala by Election result: वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को बढ़त मिली।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Wayanad by Election result। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में रायबरेली सीट से जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी थी. इस वजह से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायनाड सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार हैं, जबकि उनका मुकाबला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार नव्या हरिदास से हुआ है।

    वायनाड उपचुनाव से जुड़ी पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें। 

    • वायनाड में प्रियंका गांधी 3 लाख वोटों से आगे चल रहीं हैं। 
    • प्रियंका गांधी को 68917 वोट मिल चुके हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकेरी से वह 48239 वोटों से आगे चल रही हैं।
    • करीब 3500 से ज्यादा वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी आगे चल रहीं हैं। 
    • मतगणना के बीच बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा,"पिछली बार राहुल गांधी ने वायनाड से जीत हासिल की थी लेकिन उन्होंने इस मंडल को अस्वीकार कर दिया और रायबरेली सीट अपने पास रखी। इस बार वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है क्योंकि लैंडस्लाइड की घटना के बाद लोग चुनाव के मूड में नहीं थे। अगर लोगों को वायनाड में विकास चाहिए, तो NDA को यह सीट जीतनी चाहिए।"
    • बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास वायनाड के मतगणना केंद्र पहुंच चुकी हैं।

    • वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआत रुझान में प्रियंका गांधी ने बढ़त बना ली है।