विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार संहिता के कारण ऋण माफी नहीं हो पाई, चुनाव बाद स्वीकृत होगी, CM ने भेजे मैसेज

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Mon, 11 Mar 2019 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM (IST)

MP में सत्ता हासिल करने के सात दिन के भीतर ही किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ ...और पढ़ें

आचार संहिता के कारण ऋण माफी नहीं हो पाई, चुनाव बाद स्वीकृत होगी, CM ने भेजे मैसेज
आचार संहिता के कारण ऋण माफी नहीं हो पाई, चुनाव बाद स्वीकृत होगी, CM ने भेजे मैसेज

बैतूल/सीहोर/विदिशा, राज्‍य ब्‍यूरो। प्रदेश में सत्ता हासिल करने के सात दिन के भीतर ही किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार 75 दिन के बाद भी अपने वादे को पूरा नहीं कर पाई है। आवेदन जमा होने के बाद चिन्हित किसानों को प्रमाण-पत्र तो दे दिए परंतु बैंकों में पैसा न होने के कारण किसान ठगा महसूस कर रहे हैं।

रविवार को जैसे ही लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने की खबर मिली वैसे ही दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम से किसानों को मोबाइल पर मैसेज भेजने का सिलसिला शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के हवाले से भेजे जा रहे मोबाइल मैसेज में कहा जा रहा है कि 'जय किसान फसल ऋण माफी योजना में आपका आवेदन मिला है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण आपकी ऋण माफी नहीं हो पाई है। चुनाव के बाद शीघ्र स्वीकृति की जावेगी।

बैतूल बाजार क्षेत्र के किसान ब्रजेश, श्रीमती कामिनी वर्मा सहित अन्य किसानों ने बताया कि मोबाइल पर ऐसे मैसेज मिले हैं। इसी तरह के मैसेज विदिशा, सीहोर जिले के किसानों के मोबाइल पर रविवार दोपहर में आए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।