Parliament Winter Session 2022: राज्यसभा में 'ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022' पेश, लोकसभा कर चुकी है पारित
Parliament Winter Session 2022 Updates: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया। राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पर चर्चा जारी है। बता दें कि ये विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है।

नई दिल्ली, एजेंसी। Parliament Winter Session 2022: संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज सात दिसंबर से हो गया है। आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा में मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। इससे पहले, लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया था। उन्होंने कहा दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है।
Parliament Winter Session 2022:
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर राज्यसभा में सांसद पीटी उषा को बधाई दी गई। इस पर पीटी उषा ने सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिया कि सभापति और मेरे सभी साथी राज्यसभा सदस्यों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाऊंगी।
Thank you Hon, Chairman Sir and all my fellow Rajya Sabha members for the kind words, and the good wishes. I look forward to the responsibilities at hand with utmost sincerity! 🙏🏽 https://t.co/6qb1NcaCgD
— P.T. USHA (@PTUshaOfficial) December 12, 2022
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया। राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पर चर्चा जारी है। बता दें कि ये विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है।
#SansadUpdate:
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022
Further consideration of The Energy Conservation (Amendment) Bill, 2022 in #RajyaSabha.#WinterSession
Watch Live: https://t.co/JRvMBCO1ki pic.twitter.com/HsiNKVe928
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि CM ममता बनर्जी, CM केसीआर, CM नीतीश कुमार सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि एक विकल्प बने। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। उत्तर प्रदेश के साथ धोखा हुआ है। 2024 में समाजवादियों की उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत होगी। मैनपुरी के परिणाम ने नकारात्मक राजनीति को ठुकराया है।
लोकसभा सदस्य के रूप में आज डिंपल यादव ने शपथ ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। डिंपल यादव ने कहा कि संसद में महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दे समाजवादी पार्टी उठाएगी।
Delhi | Samajwadi Party will raise many issues including inflation, employment opportunities for youth and the safety of women in Parliament: Dimple Yadav, MP pic.twitter.com/y8g8m9LPMg
— ANI (@ANI) December 12, 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के एक साथ आने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल 2024 के चुनाव से पहले एक साथ आएंगे, इसके लिए ममता-नीतीश व केसीआर पहल कर रहे हैं।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा उठाए गए सवाल पर जवाब दिया। बता दें कि सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान Single Use Plastic पर प्रतिबंध के संबंध में सवाल उठाया था।
Watch: Minister @byadavbjps reply on question raised by AITC MP @MahuaMoitra regarding ban on #SingleUsePlastic during #QuestionHour in #LokSabha.@moefcc #WinterSession2022 pic.twitter.com/x43lXQc9w9
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रश्नकाल के दौरान देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
Watch: Minister @dpradhanbjps reply on questions regarding Central Universities in the country during #QuestionHour in #LokSabha.@EduMinOfIndia #WinterSession2022 pic.twitter.com/RWG626DsSd
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022

संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पिछले हफ्ते मैंने एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें सभी हितधारक मौजूद थे। कोविड प्रतिबंधों के कारण उड्डयन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस अवधि से उबरने के कारण हवाईअड्डों पर काफी भीड़ है।

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा लोग सोशल मीडिया पर ऐसे कई दावे करते हैं, जो तथ्यों से मेल नहीं खाते। एक वरिष्ठ सांसद ने दावा किया कि अभी तक 3000 राजनीतिक व्यक्तियों के यहां छापे मारे गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। कोई भी कानून निर्वाचित प्रतिनिधियों को छूट नहीं देता है।
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रश्नकाल के दौरान GST के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया।
Watch: Finance Minister @nsitharamans reply on questions regarding #GST collection during #QuestionHour in #LokSabha.@nsitharamanoffc @FinMinIndia #WinterSession2022 pic.twitter.com/IUdrXiGP3K
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022
संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंची SP सांसद जया बच्चन ने शिंदे विधायकों को y+ सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्भया फंड से गाड़ियां खरीदने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। जिन्होंने इस प्रकार से दुरुपयोग किया है। उनको सारी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। मैं क्या शब्द इस्तेमाल करूं इनके लिए? ये बहुत शर्म की बात है।
#WATCH ऐसे लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। जिन्होंने इस प्रकार से दुरुपयोग किया है। उनको सारी महिलाओं माफी मांगनी चाहिए। मैं क्या शब्द इस्तेमाल करूं इनके लिए? ये बहुत शर्म की बात है: शिंदे विधायकों को y+ सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्भया फंड से गाड़ियां खरीदने पर SP सांसद जया बच्चन pic.twitter.com/4UYWbFgA1t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2022
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है कि उसे यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना है कि डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव बहुत अधिक न हो।
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया। उन्होंने कहा दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है। भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं।
राज्यसभा सदस्य पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बधाई दी।
Rajya Sabha congratulates #PTUsha on taking over as President of the #IndianOlympicAssociation.@PTUshaOfficial @WeAreTeamIndia #WinterSession pic.twitter.com/chVpb3k91t
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022
लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। लोकसभा में सांसदों द्वारा अलग-अलग मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
#LokSabha में चल रहा है प्रश्नकाल#WinterSession2022 #WinterSession
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022
WATCH LIVE: https://t.co/ZEG0z75IgJ pic.twitter.com/CjXePawcDV
राज्यसभा में शून्यकाल चल रहा है। राज्यसभा में अध्यक्ष की अनुमति से मामले उठाए जा रहे हैं।
Matters being raised with the permission of the Chair in #RajyaSabha#WinterSession2022 #ZeroHour
— SansadTV (@sansad_tv) December 12, 2022
Watch Live: https://t.co/JRvMBCO1ki pic.twitter.com/4OjlH9hIX9
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा व राज्यसभा में संसद सदस्य मामले उठा रहे हैं। हालांकि, राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिल रहा है।
डिंपल यादव ने मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।
Samajwadi Partys Dimple Yadav takes oath as Lok Sabha MP after getting elected from Mainpuri parliamentary seat pic.twitter.com/09FUk5EkXB
— ANI (@ANI) December 12, 2022
लोकसभा में मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। बता दें कि डिंपल यादव ने हाल ही में मैनपुरी में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।
भाजपा सांसद रमा देवी लोकसभा में सामाजिक न्याय पर स्थायी समिति की चार रिपोर्ट (संख्या 38-41) पेश करेंगी।
भाजपा सांसद पीपी चौधरी भारत की सॉफ्ट पावर और सांस्कृतिक कूटनीति: संभावनाएं और सीमाएं विषय पर निचले सदन में विदेश मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश करेंगे।
सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान की पूरक मांगों पर चर्चा और मतदान के लिए सोमवार को संसद की मंजूरी लेगी। वह 2019-20 के लिए अतिरिक्त अनुदान पर चर्चा और मतदान के लिए भी मंजूरी मांगेगी।
मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव आज संसद सदस्य के रूप में लोकसभा में शपथ लेंगी। बता दें कि डिंपल यादव ने हाल ही में मैनपुरी में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कानून मंत्री सहित विभिन्न सरकारी और संवैधानिक पदाधिकारियों द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों से सामने आए न्यायपालिका के साथ टकराव पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
भाजपा संसदीय दल की बैठक कल दिल्ली के पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस बैठक की जानकारी दी है।

YSRCP सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा में तत्काल ऋण ऐप द्वारा ब्लैकमेल और जबरन वसूली की बढ़ती घटनाओं पर शून्यकाल नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी का मामला उठाने के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) (यूपी) आदेश, 1967 में संशोधन करने के लिए राज्यसभा में संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।
ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 में संशोधन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।
