यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolkata Doctor Murder Case: अपनों के निशाने पर CM ममता, नाराज TMC सांसद ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
Kolkata Doctor Murder Case आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए बलात्कार एवं हत्या मामले में अब सीएम ममता की पार्टी ...और पढ़ें

जेएनएन, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार एवं हत्या मामले में अब सीएम ममता की पार्टी में ही असंतोष देखा जा रहा है। पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अब कांड के विरोध में राज्यसभा के सदस्य जवाहर सरकार ने इस्फीता दे दिया है।
ममता को लिखा पत्र
आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य जवाहर सरकार ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है।
जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर वह तुरंत कोई सख्त कदम उठाएंगी।वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इसपर कार्रवाई करेंगी, लेकिन उन्होंने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कदम उठाया भी तो बहुत देर हो चुकी थी।


जवाहर ने पत्र में क्या लिखा?
जवाहर ने अपने पत्र में कहा है कि कोलकाता में हो रहा मौजूदा विरोध प्रदर्शन जिसने बंगाल को झकझोर कर रख दिया है, वह तृणमूल सरकार के 'कुछ पसंदीदा और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये' के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतिबिंब है।
इससे पहले, तृणमूल के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय आरजी कर कांड खिलाफ अपना विरोध जता चुके हैं।
