Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किरण रिजिजू ने साधा CM केजरीवाल पर निशाना, कहा- AAP ने सत्ता हथियाने के लिए अन्ना हजारे का किया 'इस्तेमाल'

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 12:32 PM (IST)

    आबकारी घोटाला मामले (Delhi Excise Policy Case) में आज रविवार को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय पहुंचे हैं। लॉ मिनिस्टर किरण रिजिजू ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के नाम पर सत्ता हथियाने के लिए कार्यकर्ता अन्ना हजारे का इस्तेमाल किया।

    Hero Image
    कानून मंत्री किरण रिजिजू ने साधा CM केजरीवाल पर निशाना (जागरण ग्राफिक्स)

    नई दिल्ली, एजेंसी। आबकारी घोटाला मामले (Delhi Excise Policy Case) में आज रविवार को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सीबीआई मुख्यालय पहुंचे हैं। सीएम केजरीवाल ने जांच एजेंसियों पर कई सवाल उठाए हैं। लॉ मिनिस्टर किरण रिजिजू ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के नाम पर सत्ता हथियाने के लिए कार्यकर्ता अन्ना हजारे का इस्तेमाल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर अंग्रेजी और हिंदी में लिखा, 'अन्ना जी का इस्तेमाल केवल सत्ता हथियाने और भ्रष्टाचार के नाम पर संसाधनों को लूटने के लिए किया गया था।'

    कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता गिरफ्तार

    वहीं, केजरीवाल के समर्थन में कश्मीरी गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की। आप के विरोध को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।

    इसी मामले में सिसोदिया हो चुके हैं गिरफ्तार

    आपको बता दें कि पिछले एक साल से सीबीआई और ईडी आबकारी नीति में कथित घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में जांच एजेंसियों ने आप नेता मनीष सिसोदिया को कथित अनियमितताओं के आरोपों में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में 9 मार्च को ईडी ने घंटों पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

    comedy show banner
    comedy show banner