Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सुर्खियों में रहने के लिए राहुल गांधी...', केंद्रीय मंत्री का निशाना; कहा- कांग्रेस के लोग खुद उनकी बातें नहीं समझते

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत विरोधी जार्ज सोरोस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया जिसमें संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना शामिल है। रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश चलाया लेकिन उनका काम लोगों को नहीं दिखा इसलिए लोग उन्हें सत्ता में नहीं लाएंगे।

    By Digital Desk Edited By: Prince Gourh Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:34 PM (IST)
    Hero Image
    रिजीजू का राहुल गांधी पर हमला (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए ऊलजलूल बयानबाजी करते हैं। जब वह बोलते हैं तो उन्हीं की पार्टी कांग्रेस के सांसद हैरान हो जाते हैं कि वे उनका कैसे समर्थन करें या बचाव करें। राहुल गांधी खतरनाक रास्ते पर हैं, इस समय वह भारत विरोधी जार्ज सोरोस के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बात केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने हाल में राहुल गांधी के संसद में और उसके बाहर दिए बयानों पर कही है। साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया, जिसमें लोकतंत्र पर हमला करना और सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग (ईसीआइ) जैसी संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना शामिल है।

    'कांग्रेस की तुलना में हमने अच्छा काम किया'

    रिजीजू ने कहा, कांग्रेस ने 60 साल तक देश चलाया, फिर हमें मौका मिला। उनकी तुलना में हमें बहुत कम समय मिला लेकिन हमारा काम लोगों को दिख रहा है। इसलिए लोग अब कभी भी कांग्रेस को सत्ता में नहीं लाएंगे।

    बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास को लेकर उठे विवाद पर पूछे जाने पर रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र चुनावों में हार का सामना किया। उसके लिए अब गलत जानकारी प्रस्तुत की और अब वह जानकारी देने के लिए माफी मांग रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राहुल गांधी बोलते समय भूल गए थे कि वह क्या बोल रहे हैं।

    राहुल गांधी पर रिजीजू का निशाना

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर राहुल गांधी नहीं बोल सकते या उन्हें बोलना नहीं आता तो इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरों को भी बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। संसद में हमने कांग्रेस पार्टी से अनुरोध किया है कि वह चर्चा में भाग ले। कांग्रेस के कई सदस्य हैं जो अच्छी तरह से बोल सकते हैं और ज्ञानवान भी हैं। अगर किसी का नाम लूं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।"

    विपक्ष पर बोला हमला

    रिजीजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने लगातार व्यवधान उत्पन्न किया। लेकिन जब बोलने के लिए कहा गया तो उनके नेता सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए।

    (समाचार एजेंसी ANI के इनुपट के साथ)