'Rahul Gandhi बाल बुद्धि', मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में कोटे के सवाल पर किरेन रिजिजू ने कसा तंज
Rahul Gandhi on Miss India राहुल ने सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया की सूची में कोई दलित और आदिवासी नहीं होने का आरोप लगाया जिसपर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसा है। किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये बात केवल बाल बुद्धि से ही आ सकती है। रिजिजू ने कहा कि राहुल को तथ्य जांचने चाहिए।

एजेंसी, नई दिल्ली। Rahul Gandhi on Miss India दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि केंद्र सरकार दलितों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
इस बीच राहुल ने सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया की सूची में कोई "दलित और आदिवासी" नहीं होने का आरोप लगाया, जिसपर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसा है।
बाल बुद्धि ही ऐसा सोच सकती
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये बात केवल "बाल बुद्धि" से ही आ सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जाति जनगणना की मांग को लेकर आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में गांधी ने शनिवार को कहा था कि भारत "90 प्रतिशत" आबादी की भागीदारी के बिना ठीक से काम नहीं कर सकता।
क्या बोले थे राहुल?
राहुल गांधी ने प्रयागराज एक बैठक में कहा था कि मैंने मिस इंडिया की सूची देखी है, जिसमें कोई भी दलित, आदिवासी या ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिला नहीं है। कुछ लोग क्रिकेट या बॉलीवुड के बारे में बात करेंगे। कोई भी मोची या प्लंबर को नहीं दिखाएगा। यहां तक कि मीडिया के शीर्ष एंकर भी 90 प्रतिशत आबादी से नहीं हैं।
कांग्रेस सांसद ने कहा,
हम जानना चाहते हैं कि संस्थानों, कॉरपोरेट्स, बॉलीवुड, मिस इंडिया में कितने लोग 90 प्रतिशत आबादी से हैं। मैं केवल इतना कह रहा हूं कि 90 प्रतिशत लोगों की भागीदारी नहीं है और इसकी जांच होनी चाहिए।
Rahul पर बरसे किरेन रिजिजू
राहुल के आरोपों पर अरुणाचल प्रदेश से सांसद और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता को तथ्यों की जांच करनी चाहिए। रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति हैं जो आदिवासी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी से हैं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से कैबिनेट मंत्रियों की रिकॉर्ड संख्या है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब राहुल मिस इंडिया प्रतियोगिताओं, फिल्मों, खेलों में आरक्षण चाहते हैं। यह केवल 'बाल बुद्धि' का मुद्दा नहीं है, बल्कि उनका उत्साहवर्धन करने वाले लोग भी समान रूप से जिम्मेदार हैं। रिजिजू ने पोस्ट किया, बचकानी बुद्धि मनोरंजन के लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन अपनी विभाजनकारी रणनीति में पिछड़े समुदायों का मजाक न उड़ाएं।
सरकारें मिस इंडिया का चयन नहीं करती
रिजिजू ने आगे कहा, ''राहुल जी, सरकारें मिस इंडिया का चयन नहीं करती हैं, सरकारें ओलंपिक के लिए एथलीटों का चयन नहीं करती हैं और सरकारें फिल्मों के लिए अभिनेताओं का चयन नहीं करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।