Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka Politics: येदियुरप्पा ने किया चुनाव ना लड़ने का एलान, कांग्रेस बोली- भाजपा ने उनका इस्तेमाल किया

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 03:47 PM (IST)

    Karnataka Politics News कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव ना लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने येदियुरप्पा का इस्तेमाल किया है।

    Hero Image
    येदियुरप्पा का चुनाव ना लड़ने का एलान, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)

    हुबली, एजेंसी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। येदियुरप्पा के शिकारीपुरा सीट छोड़ने के एलान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा अभी भी राजनीति में मजबूत हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा अधिक सीटें जीत सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कहा, 'येदियुरप्पा को अभी संन्यास का एलान नहीं करना चाहिए, उनके पास अभी भी राजनीतिक ताकत है।' कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा ने उनके नाम पर सीटें जीती हैं, किसी और के नाम पर नहीं।

    भाजपा ने येदियुरप्पा का इस्तेमाल किया- कांग्रेस

    येदियुरप्पा के रिटायरमेंट के सवाल को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, 'येदियुरप्पा के नाम पर ऑपरेशन लोटस शुरू किया गया था और भाजपा सत्ता में आई थी। वह आंखों में आंसू लिए राजभवन गए और इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने येदियुरप्पा का हमेशा इस्तेमाल किया है।

    शिवकुमार ने आगे कहा कि चाहे वह कितने भी आहत क्यों न हों, उन्होंने हमेशा पार्टी का समर्थन किया है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा में विश्वास किया और काम किया। वह जानते हैं कि वह मानसिक रूप से किस दर्द और उत्पीड़न से गुजरे हैं। हालांकि, भाजपा ने उनका जितना चाहा उतना इस्तेमाल किया है।

    येदियुरप्पा का बड़ा एलान

    बता दें कि येदियुरप्पा ने अपनी सीट शिकारीपुरा से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। अंजनपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने लोगों से उनके बेटे को समर्थन देने की अपील भी की। येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं अपने बेटे विजयेंद्र के लिए अपनी विधानसभा क्षेत्र छोड़ रहा हूं। मैं शिकारीपुरा के मतदाताओं से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं कि वह भारी अंतर से जीतें। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा।'