Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka Election: कर्नाटक में इस उम्‍मीदवार ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, सबसे कम वोटों के अंतर से जीते गुंडु राव

    By Vinay SaxenaEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Sat, 13 May 2023 06:35 PM (IST)

    कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 2614 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां कुल 224 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए।

    Hero Image
    कांग्रेस के कई उम्‍मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्‍त दी है।

    नई द‍िल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं और कांग्रेस ने राज्‍य में बड़ी जीत दर्ज की है। अब तक 206 सीटों के नतीजे आ चुके हैं जिनमें से 125 पर कांग्रेस जबकि 58 पर भाजपा को जीत मिल चुकी है। वहीं 11 सीटों पर कांग्रेस और 6 पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। परिणामों के बाद सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि कई सीटों पर जहां हार-जीत का अंतर 50 हजार या उससे ज्‍यादा मतों का है तो कई सीटें ऐसी भी हैं जहां 2000 से भी कम वोटों के अंतर से जीत या हार हुई है। जानते हैं कौन हैं वो उम्‍मीदवार ज‍िन्‍होंने सबसे ज्‍यादा और सबसे कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीके शि‍वकुमार (कांग्रेस)

    कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा (रामनगर) सीट से चुनावी मैदान में थे। यहां उन्होंने बीजेपी के आर अशोक और जेडीएस के नागराजू को हराया है। चुनाव आयोग के मुताब‍िक, डीके शिवकुमार को 1,22,392 वोटों से जीत दर्ज की है, जो सबसे ज्‍यादा है।

    भावुक हुए शि‍वकुमार, कही ये बात

    चुनाव के नतीजों को देखकर डीके शि‍वकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ''मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर इतना भरोसा था।''

    दिनेश गुंडू राव (कांग्रेस)

    कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने गांधी नगर सीट से 105 वोटों से जीत दर्ज की है। यह अब तक के सबसे कम अंतर से जीत है। राव ने गांधी नगर में बीजेपी उम्‍मीदवार सप्तगिरी गौड़ा को काफी करीबी मुकाबले में हराया है।

    2614 उम्मीदवार मैदान में थे

    कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 2614 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां कुल 224 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए।