Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक के नतीजों से पहले कांग्रेस का जोश हाई... कहीं हो रहा हवन तो कहीं बज रहे ढोल-नगाड़े

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Sat, 13 May 2023 08:32 AM (IST)

    कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी समय है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने हवन किया है। साथ ही ढोल-नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    कर्नाटक के नतीजों से पहले कांग्रेस का जोश हाई...

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। चुनाव में जीत को बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के अपने-अपने दावे हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। वही, जेडीएस ने संतोषजनक परिणाम की उम्मीद जताई है। उधर, नतीजों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस दफ्तर में हवन

    दिल्ली में स्थित कांग्रेस के दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना से पहले दफ्तर पहुंचे और हवन किया। इस दौरान कर्नाटक में पार्टी की जीत की मन्नत मांगी गई।

    ढोल-नगाड़े बजाकर मना रहे जश्न

    कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं। नतीजों का एलान होने में अभी वक्त है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जश्न मना रहे हैं। पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है।

    क्या बोले सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए हम कोशिश करेंगे। कर्नाटक के लिए मेरे पिता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।